Monday, March 9, 2020

शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च


होली के पर्व के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधि किस्म के लोगों पर लगाम लगाने के लिए सोमवार की शाम पुलिस द्वारा मोबाइल वाहनों के साथ फ्लेग मार्च निकाला गया।

एसपी हेमंत चौहान, एएसपी विवेक लाल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ वज्र वाहन के साथ चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से होली का पर्व शांति एवं सदभाव से मनाने की अपील की गई। वहीं होलिका दहन शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो इसलिए होलीका दहन के दौरान पुलिस की व्यवस्था चौकस रही। सभी जगह पुलिस बल तैनात रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-police-organized-flag-march-in-the-city-to-make-peace-070532-6813540.html

No comments:

Post a Comment