Thursday, March 26, 2020

ओएचई लाइन के कर्मचारी बोले- हम बिना सुरक्षा के कर रहे सामूहिक रूप से काम


रेलवे की अाेएचई लाइन में मेंटेनेंस का काम एक समूह में 10 से 12 लोग एक साथ कर रहे हैं। इससे ऐसे लोगों में कोरोना वायरस फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस तरह के आरोप ओएचई लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों ने लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे की तरफ से उन्हें मास्क और सेनिटाइजर तक प्रदान नहीं किए गए। साथ ही काम के दौरान एक दूसरे को कर्मचारी छू लेेते हैं। इससे कोरोना का संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। यदि उन्हें यह संक्रमण हुआ तो उनका परिवार भी इसके चपेट में आ जाएगा। इसलिए सुरक्षा इंतजाम की व्यवस्था की जाए। साथ ही कम से कम कर्मचारियों को तैनात किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-ohe-line-employees-said-we-are-working-collectively-without-security-071605-6919687.html

No comments:

Post a Comment