Monday, March 9, 2020

भगवान जागेश्वरनाथ महादेव के साथ श्रद्धालु आज खेलेंगे फूलों की होली, तैयारी जोरों पर


शाम 5 बजे से शुरू होगा आयोजन

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में परमा धुरेड़ी पर जागेश्वरनाथ महादेव के संग फूलों की होली खेलने बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांदकपुरधाम पहुंचते हैं। मंदिर में रंगोत्सव का शुभारंभ होलिका दहन की रात्रि से शुरू हो जाता है। लेकिन विशेष रूप से रंगपंचमी को रंगोत्सव मनाया जाता है। जिसमें क्षेत्र भर की फागों की टोलियां को मंदिर ट्रस्ट द्वारा निमंत्रण भेजा जाता है। इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को गुलाल लगाकर स्वागत किया जाता है। परमा धुरेड़ी को होलिका उत्सव संध्याकाल से देर रात्रि तक मनाया जाएगा। जिसमें भक्तों द्वारा भगवान के दर्शन पूजन के साथ-साथ अनोखे अंदाज में फूलों की होली खेली जाती है।

मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक रामकृपाल पाठक ने बताया कि देवश्री जागेश्वरनाथ धाम में शिव भक्तों का लगातार प्रयास रहता है। हर पर्व भोलेनाथ के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यादगार रहे। इसी के चलते भक्ति व उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं शिवभक्त राम गौतम ने बताया कि ब्रज की होली की तर्ज पर जागेश्वरनाथ महादेव के धाम में फूलों के होली उत्सव की शुरुआत शिवभक्तों द्वारा बीते वर्ष से की गई थी। जिसके चलते दूसरे वर्ष भी भगवान की भक्ति के संग रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसकी तैयारियां भक्तों द्वारा एक दिन पहले से शुरू कर दी जाती हैं। विविध प्रकार के फूलों गुलाब, गेंदा, सफेद गुलाब, नौरंगा, बेलपत्री, अकौआ, टेसू के फूल एकत्रित करने के बाद सायंकाल भगवान के साथ सभी श्रद्धालु होली खेलते हैं। साथ ही भगवान को गुलाल अबीर से तिलक लगाने के बाद श्रद्धालु एक-दूसरे को तिलक लगाते हैं। यह पर्व मंगलवार की शाम 5 बजे से शुरू होगा।

जुझार में पूरा गांव राधा कृष्ण मंदिर में मनाता है फूलों की होली

ग्राम जुझार के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में पूरे गांव को लोग एकजुट होकर फूलों की होली खेलते हैं। इस दौरान लोग बुराइयां भूलकर एक-दूसरे को गड़ियाघुल्ला खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं। इसके बाद फागों की टोलियां फाग गीत गाकर नाचतीं गाती हैं। वर्षों पुरानी परंपरा को गांव के लोग आज भी जीवित रखे हुए हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा को मंदिर में रही भारी भीड़

सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर जागेश्वरनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक मंदिर परिसर में भक्तों की कतारे लगी रहीं। पुजारी सीतू पंडा ने बताया कि पूर्णिमा पर भगवान के दर्शनों का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांदकपुरधाम पहुंचे।

बनवार। पूर्णिमा पर भगवान जागेश्वरनाथ का पूजन करते श्रद्धालु। इनसेट: बांदकपुर में विराजमान भगवान जागेश्वरनाथ के साथ भक्त आज खेलेंगे फूलों की होली। फाइल फोटो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news devotees will play holi of flowers today with lord jageshwarnath mahadev preparations in full swing
Damoh News - mp news devotees will play holi of flowers today with lord jageshwarnath mahadev preparations in full swing


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-devotees-will-play-holi-of-flowers-today-with-lord-jageshwarnath-mahadev-preparations-in-full-swing-070529-6813550.html

No comments:

Post a Comment