Monday, March 30, 2020

लाॅकडाउन के बाद 3 शिफ्टों में होंगी परीक्षाएं मूल्यांकन में भी ज्यादा शिक्षक लगाए जाएंगे


जीवाजी यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों में लगभग 2 लाख छात्रों का शिक्षण सत्र लॉकडाउन की वजह से लेट न हो इसके लिए जेयू ने योजना बनाना शुरू कर दी है। ताकि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुलने के साथ ही परीक्षा का नया टाइम टेबल घोषित कर दिया जाए और मूल्यांकन भी गति पकड़ ले। जेयू के अफसरों की योजना है कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद परीक्षाएं तीन शिफ्टों में कराई जाएं। अभी दो शिफ्टों में 9 से 12 और 2 से 5 बजे तक कराई जा रही है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जो नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा उसमें तीन शिफ्टें तय की जाएंगीं। पहली शिफ्ट में 7 से 10, दूसरी 11 से 2 और तीसरी 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा भवन और कॉलेजों में पर्यवेक्षकों की संख्या बढाना होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों से भी बात की जा रही है। परीक्षा भवन में तो जेयू अपने अतिथि विद्वान और कर्मचारियों को लगाकर यह कमी पूरी कर लेगा लेकिन कॉलेजों में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों अौर कर्मचारियों का उपयोग किया जाएगा। लाॅकडाउन के बाद नया टाइम टेबल इसी तरह घोषित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। अफसरों का कहना है गर्मी के मौसम में सुबह दो घंटे पहले और शाम को एक घंटे ज्यादा परीक्षाएं कराने से छात्रों को भी परेशानी नहीं आएगी।

जो पेपर अभी होना हैं, उनमें करीब 90 हजार छात्र भाग लेंगे

जेयू द्वारा आयोजित बीए, बीएससी और बीकॉम अंतिम वर्ष के अभी 4 पेपर शेष हैं। बीए, बीएससी, बीकॉॅम प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अभी शुरू नहीं हो पाई हैं। इन परीक्षाओं को लॉकडाउन के बाद जल्द से जल्द कराना जेयू के लिए चुनौती होगी, इनमें लगभग 90 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षाएं इस सत्र में पहली बार आयोजित हो रही हैं। इसमें छात्रों की संख्या कम है इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं है। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएट दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराया जाना है। यह परीक्षाएं जून में होना है। अगर यूजी कोर्सों की परीक्षाएं लॉक डाउन के बाद जल्द से जल्द समाप्त नहीं कराई गईं तो इन परीक्षाओं को भी आगे बढ़ाने की नौबत आ सकती है। इस परेशानी से जेयू प्रबंधन बचना चाहता है। इसलिए फिलहाल पूरा जोर यूजी कोर्सों की परीक्षाएं मई के आखिरी सप्ताह तक पूरा कराने की योजना बनाई जा रही है। पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं आगे बढ़ती हैं तो उन छात्रों को परेशानी होगी जो पीजी के बाद रिसर्च करना चाहते हैं या अन्य कोर्सों में प्रवेश लेना चाहते हैं। उन्हें रिजल्ट लेट होने पर परेशानी हो सकती है।

हम योजना बना रहे हैं


-राजीव मिश्रा, डिप्टी रजिस्ट्रार,जीवाजी यूनिवर्सिटी

रिजल्ट जल्दी बनाने ऑनलाइन नंबर होंगे फीड

परीक्षा जल्द कराने की योजना बनाने के साथ-साथ मूल्यांकन भी जल्द से जल्द पूरा कराने पर जेयू प्रबंधन का फोकस रहेगा। इसके लिए योजना यह बनाई गई है कि पूरी परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन कराने की बजाय पेपर होने के दो दिन बाद ही उस विषय का मूल्यांकन कराए जाने की योजना बनाई गई है। पेपर होने के दो दिन में ही परीक्षा केंद्रों से कॉपियां उठवाकर बंडल बनवाए जाएंगे और मूल्यांकन के लिए भेज दी जाएगीं। शिक्षकों से कहा गया है कि वह कॉपियां चेक करने के बाद बंडल के साथ नंबरों की सूची भेजें लेकिन इससे पहले नंबरों को ऑनलाइन फीड भी कर दें ताकि बंडल आने से पहले ही रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई जा सके।

बोर्ड परीक्षाओं के लिए आदेश की प्रतीक्षा

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं किस तरह से होंगी और इसका मूल्यांकन कब से शुरू किया जाएगा इसके लिए बोर्ड के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल के मूल्यांकन के लिए जिले में शिक्षकों के कहा जा रहा है कि वह तैयारी कर लंें। आदेश आते ही मूल्यांकन शुरू करवा दिया जाएगा और इस बार पहले चरण में ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगाए जाएंगे ताकि जल्द मूल्यांकन कार्य पूरा हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-after-the-lockdown-there-will-be-more-teachers-in-examinations-in-3-shifts-071142-6942792.html

No comments:

Post a Comment