Monday, March 9, 2020

रंगीन रोशनी से सजा राधा-रमण का दरबार, आज चैतन्य महाप्रभु का प्रकट्य महोत्सव


सोमवार को दिन भर चले भजन कीर्तन

शहर के गौर राधा रमण मंदिर में प्रेमावतार भगवान चैतन्य महाप्रभु का 534 वां शुभ प्राकट्य महा महोत्सव महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। वहीं भगवान का दरबार भी विशेष रूप से सजाया गया। सोमवार को महाप्रभु का आविर्भाव महोत्सव उपवास, महामंगला आरती के साथ सुबह 5.15 बजे हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं शाम को महाआरती के बाद देर रात तक भजन कीर्तन व प्रवचनों का दौर चलता रहा। वहीं मंगलवार 10 मार्च को श्री जगन्नाथ मिश्र महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सुबह मंगला आरती के साथ भजन कीर्तन होंगे। वहीं दोपहर 12 बजे से अन्नकूट दर्शन होंगे। इसके अलावा सुबह 7.30 बजे से शहर के विभिन्न मार्गों से हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मंदिर आयोजन समिति के शशिकांत असाटी, कपिल सोनी ने भक्तजनों से आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

दमोह। राधा रमण मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई। इनसेट: मंदिर के अंदर विराजमान भगवान।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news radha raman39s court decorated with colored lights today the revealing festival of chaitanya mahaprabhu
Damoh News - mp news radha raman39s court decorated with colored lights today the revealing festival of chaitanya mahaprabhu


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-radha-raman39s-court-decorated-with-colored-lights-today-the-revealing-festival-of-chaitanya-mahaprabhu-070536-6813541.html

No comments:

Post a Comment