Monday, March 30, 2020

ग्वालियर का सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी और बच्चे के साथ अमेरिका के न्यू जर्सी में 18 दिन से होम क्वारेंटाइन में


ग्वालियर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह राघव अपनी प|ी शिवानी और डेढ़ साल के बेटे प्रबल के साथ इस समय अमेरिका के न्यू जर्सी में अपने घर में पिछले 18 दिनों से होम क्वारेंटाइन कर रहे हैं। एलएंडटी कंपनी के एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में पिछले 6 साल से न्यू जर्सी में हैं। न्यू जर्सी में इस समय 11 हजार कोरोना संक्रमित हैं। यहां से मात्र तीन किमी के फासले पर मौजूद न्यूयॉर्क सिटी में संक्रमितों की संख्या 60 हजार से अधिक हो चुकी है। ऐसे में वे किस तरह से खुद को और अपने परिवार को इस संकट में बचा रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस के फैलाव, उनके भारत न लौटने, उनकी खुद की और ग्वालियर में मौजूद उनके परिवार की चिंताओं, भारत और अमेरिका की सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों और दोनों देशों के नागरिकों द्वारा इस महामारी को लेकर बरती जा रही लापरवाही की समानता को लेकर कई सारे प्रमुख बातें दैनिक भास्कर के साथ वाट्सएप कॉलिंग के जरिए साझा की हैं।

अपने देश में यह बीमारी लेकर नहीं जाना चाहता, इसलिए नहीं आया

{ दुनिया भर से एनआरआई अलग-अलग देशों से भारत वापस लौटे। आप क्यों नहीं आए।

- पहली बात मेरे पास रोजगार है और घर बैठकर काम करने की सहूलियत है। दूसरी बात मैं अपने देश में यह बीमारी लेकर नहीं जाना चाहता हूं।यहां पर मैं, मेरी प|ी और डेढ़ साल का बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सात ही दुनिया के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दो से तीन महीने पहले ही खुली आवाजाही की वजह से कोरोना वायरस के फैलाव की एक बड़ी वजह बनकर उभरे हैं। अगर आप ठीक भी हो तो इन एयरपोर्ट पर आकर संक्रमित हो जाओगे।

{ अमेरिका की सरकार ने लॉक डाउन लंबे समय तक नहीं किया, जबकि भारत में हो गया।

- भारत सरकार के इस फैसले की तारीफ पूरी अमेरिकन मीडिया ने भी किया है। बहुत दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका में मरने वालों की संख्या जब 2200 तक पहुंच गई, तब यहां की केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉक डाउन पर सख्ती करने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी अमेरिका में पब्लिक ट्रांसपोर्ट चल रहे हैं। सरकारी निर्माण कार्य भी जारी हैं। बॉर्डर सील नहीं किए गए। न्यू जर्सी के जिस इलाके में हम लोग हैं, वहां से मात्र तीन किमी.दूर न्यूयॉर्क सिटी है, जहां काफी घनी आबादी होने की वजह से वहां 60 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब जाकर पिछले 7-8 दिनों से लोग जागरूक हुए हैं और खुद ही होम क्वारेंटाइन को रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news gwalior39s software engineer with wife and child in new jersey us for 18 days at home quarantine


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-gwalior39s-software-engineer-with-wife-and-child-in-new-jersey-us-for-18-days-at-home-quarantine-071154-6942795.html

No comments:

Post a Comment