_photocaption_महिदपुर रोड | लॉकडाउन के चलते रविवार को गांव झुटावद के एक युवक ने भाई व अन्य के साथ सोनकच्छ पहुंचकर शादी की। कुछ ही मिनटों में विवाह की रस्म अदा हो गई और वरमाला के बाद वर-वधू झुटावद के लिए रवाना हो गए। वरपक्ष के नरेंद्र पंड्या ने बताया विवाह का मुहूर्त आज का था। चूंकि लॉकडाउन में भीड़ नहीं कर सकते थे, ऐसे में गांव झुटावद निवासी अनिल पंड्या भाई संजय व महेश रावल के साथ सोनकच्छ पहुंचे। जहां सिद्धनाथ शर्मा की पुत्री रवीना शर्मा से अनिल का विवाह हुआ। शादी की छोटी-मोटी रस्म के बाद सीधे दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और परिणय-सूत्र में बंधे।*photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-spartan-marriages-the-bridegroom-reached-sonkutch-with-brother-returned-with-bride-after-performing-the-ritual-of-varmala-063509-6939075.html
No comments:
Post a Comment