Sunday, March 29, 2020

शर्मनाक : खुद संक्रमण का खतरा उठाकर लोगों को घरों में भेजने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की


समझाइश के बावजूद लोग घरों में रहने को तैयार नहीं और पुलिस ने सख्ती की तो उल्टे विरोध में उतर आए। रविवार दिनभर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें एक मोहल्ले के कई लोग महिला एसआई व पुलिस टीम से अभद्रता करते नजर आ रहे है। यहां तक की कुछ लोग गाली-गलोच करते हुए धमकी दे रहे है कि चौराहे के कार्नर पर खड़े जो जाओ तथा पुलिस को अंदर तम घूसने दो। इस मामले में तथाकथित नेताओं ने वरिष्ठ अफसरों से महिला अधिकारी की शिकायत करते हुए उन्हें अनाउंस से हटवा दिया। इतना सब होने के बावजूद पुलिस ने घटनाक्रम को नकार दिया और कोई कार्रवाई नहीं की।

दरअसल आलोट थाने पर पदस्थ एसआई दिव्या पाराशर व उनकी टीम चार-पांच दिनों से पूरे नगर में सक्रिय है और बार-बार पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को घरों में भेज रही हैं। कुछ लोगों को महिला अधिकारी की ये सख्ती नागवार गुजरी और उन्होंने तथाकथित नेता के मार्फत वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर दी । इससे एसआई को अनाउंस व पेट्रोलिंग से हटाकर सामान्य ड्यूटी दे दी गई । इसकी खबर लगते ही सोशल मीडिया पर कई लोग एसआई पाराशर के समर्थन में आ गए और फिर से उन्हें स्वतंत्रता पूर्वक ड्यूटी करने की मांग शुरू कर दी । इस तरह रविवार दिनभर एक तरफ तो पुलिस से अभद्रता करने का वीडियो वायरल हुआ । वहीं दूसरी तरफ पुलिस के समर्थन में लंबी चेन बनी और कई लोग साथ खड़े नजर आए। मामले में एसआई पाराशर का कहना है हम जनता की भलाई के लिए काम कर रहे है लेकिन कुछ लोग उल्टे हमारी टीम पर अभद्र टिप्पणी कर रहे है। इससे वरिष्ठ अफसरों को अवगत करवा दिया है।

एसआई ड्यूटी कर रही, उन्हें किसी ने नहीं हटाया

मामले में थाना प्रभारी एसआर अहिरवार का कहना है एसआई पाराशर को किसी ने नहीं हटाया है, वे हमारे साथ में ही लॉकडाउन की ड्यूटी पूरी स्वतंत्रता से कर रही हैं।

ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं, जांच करेंगे


- डी.आर. माले, एसडीओपी आलोट

एएसआई दिव्या पाराशर व पुलिसकर्मियों से बहसबाजी करते रहवासी।


लाॅकडाउन के दौरान घरों में रहने की समझाइश देते समय लोगों ने पुलिस अधिकारियों के साथ यूं बहसबाजी की

मनाही के बावजूद एक-एक बाइक पर तीन-तीन युवक घूम रहे हैं।


जावरा | प्रशासन ने बाजार में सामान्य खरीदारी के लिए बाइक ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद लोग बाइक व स्कूटी लेकर तीन-तीन सवारी बैठकर घूम रहे हैं। सिटी पुलिस ने अब तक 57 व आईए थाना पुलिस ने 20 बाइक जब्त की है। रविवार को चौपाटी क्षेत्र में खरीदारी करने पहुंचे नपा एई अरविंद गंगराड़े के पुत्र पुष्किंद्र की बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली। गंगराड़े ने कहा पुलिस ने ठीक कार्रवाई की है। चाहे कोई भी हो नियम तोडऩे पर कार्रवाई होना चाहिए। इधर, एएसपी सुनील पाटीदार ने कहा कि जितने भी वाहन जब्त हुए हैं, ये सभी लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद ही कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

नपा एई के पुत्र की बाइक जब्त, अब तक 77 बाइक जब्त की, ये सभी लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही छूटेगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aalot News - mp news embarrassing pushing the threat of infection sending people to homes pushing police
Aalot News - mp news embarrassing pushing the threat of infection sending people to homes pushing police


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-embarrassing-pushing-the-threat-of-infection-sending-people-to-homes-pushing-police-063521-6939082.html

No comments:

Post a Comment