Monday, March 30, 2020

लॉकडाउन में तेल-शक्कर के दाम 20 प्रतिशत तक बढे़


23 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन को कुछ दिन ही बीते हैं, राशन सामग्री में मुनाफाखोरी शुरू हो गई हैं। आठ दिनों में तेल-शक्कर, दाल सहित अन्य सामान के दाम 20 फीसदी बढ़ गए हैं। ऐसे में लोग सोच-समझकर खरीददारी कर रहे हैं। इधर दुकानदारों की माने तो अभी आगे से सामान नहीं आने से ये समस्या आ रही है। एक बार ट्रांसपोर्टेशन चालू हो जाए तो स्थिति वापस सामान्य हो जाएगी।

ब्लॉक में जितनी किराना दुकानें हैं, वहां सामान इंदौर, रतलाम, जावरा व मंदसौर से माल मंगाते हैं। चूंकि कुछ व्यापारी ऐसे हैं जो स्टॉक मेंटेन करते हैं, बाकी व्यापारी नियत समयावधि में माल मंगाते हैं। बाहर से माल सप्लाई नहीं होने से जो है उससे काम चला रहे हैं। महंगाई का आलम ये है कि कुछ दिनों पहले तेल की थोक कीमत 80 रुपए प्रति लीटर थी, अब 95 रुपए लीटर हाे गई है। दालाें सहित अन्य सामान के भी भाव बढ़े हैं। कामरिया एजेंसी के दिलीप कामरिया ने बताया सामान्य तेजी बाजार में है। हम अभी भी पुरानी कीमत में माल बेच रहे हैं।

किराना व्यापारी नरेंद्र पोरवाल की माने तो होल सेल व्यापारियों ने भाव बढ़ा दिए हैं। इसलिए ऊंचे दामों में खरीदारी करना पड़ रही है और बेचना पड़ रहा है। मामले में एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी ने कहा नगर में अधिकांश किराना सामान बाहर से आता है। इसलिए थोड़े दाम बढ़े हैं। कालाबाजारी जैसी कोई बात नहीं है। अभी जिला बंद है, आगामी आदेश आने के बाद किराना सामान की सप्लाई शुरू की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-oil-sugar-prices-rise-by-20-percent-in-lockdown-063505-6944600.html

No comments:

Post a Comment