किला गेट स्थित सोडा का कुंआ निवासी 32 वर्षीय सुभाष सिंह पटेल को अपने लिए एक मोबाइल फाइनेंस कराना था। इसके लिए सुभाष गत 20 मार्च को राजीव प्लाजा स्थित एक मोबाइल शॉप पहुंचे। इस दुकान पर फाइनेंस कंपनी ने जब उनका सिबिल स्कोर चेक किया, तो वह खराब निकला। सुभाष ने बाद में अपनी डिटेल सिबिल रिपोर्ट निकलवाई। इसमें पता चला कि उनके नाम से पंजाब नेशनल बैंक की सिटी सेंटर ब्रांच ने 61 लाख रुपए का ज्वॉइंट लोन जारी कर रखा है। गत 21 मार्च को बैंक में संपर्क करने पर पता चला कि लोन अकाउंट के दस्तावेजों में कभी उनके पार्टनर रह चुके जीतेंद्र सिंह पटेल, उनकी प|ी का नाम शामिल है, लेकिन सुभाष के दस्तावेजों पर किसी अन्य व्यक्ति का फोटो लगा है। ये दोनों लोन अकाउंट क्रमांक 538900NC00000831 और 5389009900000766 हैं।
नहीं उठाया फोन: डीबी स्टार रिपोर्टर ने इस मामले में बात करने के लिए सिटी सेंटर शाखा के ब्रांच हेड स्वप्निल श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर पर कॉल किए, तो उन्होंने दो बार फोन काटा। रिपोर्टर ने उन्हें एसएमएस भी किए, लेकिन उसका भी जवाब उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने फोन स्विच ऑफ कर लिया। इसी प्रकार रिपोर्टर ने लोन अकाउंट में शामिल जीतेंद्र सिंह पटेल के मोबाइल नंबर पर भी कॉल किए, लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया।
जांच कराकर एक्शन लेंगे
हम इस मामले में ब्रांच से जानकारी मंगाएंगे कि आखिर किस आधार पर यह लोन जारी किया गया है। अगर किसी व्यक्ति के दस्तावेजों में फेरबदल की गई है, तो इसे भी चेक कराया जाएगा। हमारी पूरी कोशिश है कि किसी व्यक्ति को हमारी वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। जल्द ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा।
ओमप्रकाश, चीफ मैनेजर रीजनल कार्यालय, पंजाब नेशनल बैंक
_photocaption_मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के दस्तावेजों पर प्लॉट दर्शाकर कंस्ट्रक्शन के लिए दिया कर्ज आधार से लेकर पैन कार्ड में की गई है काट-छांट
*photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-bank-under-suspicion-on-loan-of-61-lakh-without-investigation-071621-6919737.html
No comments:
Post a Comment