Saturday, March 28, 2020

जिले में गेहूं खरीदी काे लेकर संशय, भाेपाल संभाग में 15 अप्रैल से हाेगी


जिले में गेहूं खरीदी काे लेकर प्रशासन के पास काेई भी जानकारी नहीं है। डीएसअाे जेएल चाैहान का कहना है कि अभी कुछ भी तय नही है की 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी हाेगी की नहीं। इसको लेकर अभी काेई भी निर्देश नहीं अाए हैं। जिले में 199 केंद्राें पर गेहूं खरीदी की तैयारी कर रखी है। केंद्राें पर बारदाना पहुंचाने के साथ खरीदी की तैयारी कर रखी है खरीदी शुरू हाेने पर संशय है। वहीं भाेपाल संभाग के सभी जिलाें में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीदी हाेगी। भाेपाल संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने भाेपाल, सीहाेर, राजगढ़, रायसेन अाैर विदिशा जिले में खरीदी 15 अप्रैल के बाद करने के निर्देश जारी किए हैं।

होशंगाबाद| जिले में कई जगह गेहूं की फसल पक गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news doubt about purchasing wheat in the district will be in bhaepal division from april 15


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-doubt-about-purchasing-wheat-in-the-district-will-be-in-bhaepal-division-from-april-15-072622-6932911.html

No comments:

Post a Comment