विन्यास योगा स्टूडियो के संचालक योग गुरु गौरव जैन व उनकी प|ी डॉ. ललिता 24 मार्च से प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक आॅनलाइन योग व ध्यान करा रहे हैं। पहले उन्होंने विन्यास स्टूडियो के वॉट्सएप पर लिंक भेजकर 21 लोगों का बैच शुरू किया। 25 मार्च से उन्होंने यू ट्यूब पर इसे नि:शुल्क लाइव शुरू कर दिया। प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग उन्हें आॅफलाइन व आॅनलाइन फाॅलो कर योग कर रहे हैं। इसमें ग्वालियर ही नहीं बल्कि विदेशों में बैठे लोग जैसे सिंगापुर, अमेरिका, केन्या, लंदन, दुबई, आदि देशों से भी लोग फॉलो कर रहे हंै ।
प्रथम बैच: सुबह 8:30 से 10 बजे तक इसमें सभी आयु वर्ग के लोग सम्मलित हो सकते है इस कार्यक्रम को कोरोना को ध्यान रखते हुआ बनाया गया है इसमें श्वसन के प्रकार, सूक्ष्म व्यायाम (खासतौर से वरिष्ठजनों के लिए) आसन, प्राणायाम, इमोशनल कल्चरिंग शामिल है।
आॅनलाइन योग व ध्यान का अभ्यास करते लोग।
यू ट्यूब, इंस्ट्राग्राम व फेसबुक पर लोग हमसे सीधे जुड़ जाते हैं। हम योग,आसन व प्राणायाम व मेडिटेशन के इंस्ट्रक्शन व डैमो करते जाते हैं। लोगों कुछ समझ नहीं आता तो वो सीधे फोन पर या वॉट्सएप पर क्वेरी करते हैं, हम उसे करेक्ट कर देते हैं। इन सभी योगाभ्यास द्वारा अपने शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है, कोरोना का प्रभाव सीधा हमारे श्वसन तंत्र पर पड़ता है इन सभी अभ्यासों से फेफड़ों की शक्ति को हम और विकसित कर सकते हैं।
गौरव जैन, योग गुरु विन्यास योगा स्टूडियो
youtube- drlalithagaurav https://ift.tt/3au0Q0Y
https://ift.tt/33WwyS9
https://ift.tt/33UMmF4
सुबह छह बजे से तंत्रोक्तम देवी सूक्तं में लाइव हवन व मंत्रोचारण इसमें आप स्वयं भी साथ साथ वैदिक विधि से हवन कर सकते हंै।
द्वितीय बैच: शाम 6 से 7:15 डायनामिक योगाभ्यास इसमें भी श्वसन के प्रकार, स्ट्रेचिंग, रोगों से संबंधित अभ्यास, डीप रिलैक्सेशन टैक्निक व हास्य योग शामिल है।
तृतीय बैच : रात्रि 9:30 बजे नादानुसंधान ध्यान ( यह ध्यान की एक विशेष प्रक्रिया है जो व्यक्ति विशेष की अनिद्रा दोष को दूर करती है ) इस महामारी के कारण कई लोग अवसाद और अनिद्रा के या फिर उन्हें डरावने स्वप्न आने लगे हैं, ऐसे में ये अभ्यास बहुत ही लाभदायक है। इसके अलावा समय- समय पर आॅनलाइन लाइव योग दर्शन के ऊपर चर्चा सत्र भी रखे जाते है, जिनमें योग को विस्तार से समझाया जाता है व काउंसिलिंग भी की जाती है ।
ये है आॅनलाइन योगा शेड्यूल
कोरोना की चिंता और 21 दिन के लाॅकडाउन की परेशानी दूर कर लोगों की सेहत का ख्याल रखने एक दंपत्ति प्रतिदिन चार बार आॅनलाइन लाइव योगा व मेडिटेशन करा रहे हैं। उनकी नि:शुल्क लाइव क्लास में योगा-मेडिटेशन के अलावा सुबह तंत्रोक्तम देवी सूक्तं हवन व पूजन तथा मंत्रोच्चारण भी शामिल है, जिससे वातावरण की शुद्धि और आरोग्य संवर्धन में सहायता मिलती है।
positive
DB Star
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-live-online-classes-of-yoga-and-meditation-in-corona-071512-6942873.html
No comments:
Post a Comment