कोरोना वायरस के संक्रमण से लाेगाें के बचाव में लगी टीमों को सुरक्षित करने का प्लान ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपेंट कार्पोरेशन ने तैयार किया है। अभी तक ये टीमें होम क्वारेंटाइन लोगों की पूरी हिस्ट्री प्रोफार्मा में भरकर लाती थीं। इसके बाद यह प्राेफार्मा कंट्राेल कमांड सेंटर में जमा करती थीं। खतरनाक वायरस को देखते हुए अब सब कुछ ऑनलाइन किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से इंसीडेंट कमांडर के वाट्सएप ग्रुप को लिंक भेजी जाएगी। उसे ओपन करते ही संबंधित इंसीडेंट कमांडर को शिकायत मिल जाएगी। इसके बाद पूरे प्रोफार्मा को भरकर डालना होगा। पेपरलेस कार्य करने से मैदानी अमला और कंट्रोल कमांड सेंटर का स्टाफ भी एक-दूसरे से संक्रमित होने से बचा रहेगा।
स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन द्वारा यह देश में दूसरा नवाचार है। इसके पहले कंट्रोल कमांड सेंटर में बनाए गए आपदा नियंत्रण कक्ष को वीडियो आॅन कॉल सेवा से जोड़ा गया था। ग्वालियर में हुए इस प्रयोग को प्रदेश की दूसरी स्मार्ट सिटी में लागू किया जाने लगा है।
इंसीडेंट कमांडर को यह करना होगा काम
{ कंट्रोल कमांड सेंटर से इंसीडेंट कमांडर के वाट्सएप ग्रुप पर लिंक पहुंचेगी।
{ लिंक को खोलते ही कमांडर के सामने पूरा पेज होगा। उसमें कमांडर के क्षेत्र की शिकायतें संख्या में होंगी।
{ व्यू पर क्लिक करते ही पूरी शिकायत सामने आएगी। इसमें सारी डिटेल डाक्टर के माध्यम से होम क्वारेंटाइन के बारे में भरना होंगे।
{ पूरी जानकारी समिट करते ही ओटीपी आएगा। इसके माध्यम से पता चल जाएगा कि शिकायत समिट हो गई है।
संक्रमण से बचेगा स्टाफ
जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग अाैर स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन आदि के स्टाफ को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। यह पूरी तरह से पेपरलेस काम होगा। इससे काम में गति आएगी।
-महीप तेजस्वी, सीईओ स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-now-the-work-of-smart-city-will-be-done-online-to-save-the-staff-from-infection-071158-6942796.html
No comments:
Post a Comment