ग्वालियर| कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का कार्य कर रहे सरकारी अमले की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 22 सरकारी विभागों के 25 वाहन अधिग्रहीत कर लिए हैं। वाहन उन विभागों के अधिग्रहित किए गए हैं, जो बचाव दल में शामिल नहीं हैं। एडीएम ने गुरुवार को आदेश जारी कर ऐसे सभी विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर शाम तक सभी वाहन मय चालक के कलेक्टाेरेट भिजवाने के निर्देश दिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-administration-acquired-25-vehicles-of-22-departments-071601-6919686.html
No comments:
Post a Comment