आलोट तहसील के गांव लूनी में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहनलाल मोदी (71) का गुरुवार को निधन हो गया। लॉकडाउन के चलते परिवार के गिने-चुने लोग ही अंतिम विदाई देने पहुंचे। अंतिमयात्रा उनके निवास से निकली, जो मुक्तिधाम पहुंची। पुत्र तेजप्रकाश, दिलीप, ओमप्रकाश मोदी ने मुखाग्नि दी। ब्राह्मण समाज, पोरवाल समाज, जैन समाज, राजपूत समाज सहित गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-a-few-people-gave-a-final-farewell-to-retired-teacher-modi-063505-6921696.html
No comments:
Post a Comment