Thursday, March 26, 2020

कोरोना प्रूफ पुलिस टीम तैयार, सुरक्षा कवच से लैस दस्ता संक्रमित को पहुंचाएगा अस्पताल

ग्वालियर.कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी अब पुलिस ने ले ली है। पुलिस की 14 सदस्यीय डिजास्टर टीम, मरीज को पकड़कर अस्पताल पहुंचाने और भर्ती कराने के लिए तैयार है। इसके लिए बाकायदा पूरी टीम को सुरक्षा कवच से लैस किया गया है। यानि प्रोटेक्शन सूट, जिसे पहनने के बाद किसी भी तरह का वायरस इस टीम पर अटैक नहीं कर सकता। गुरुवार से यह टीम पुलिस लाइन में तैनात कर दी गई है। इस पूरी टीम के रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था अलग की गई है, यानि अब इस टीम में शामिल कोई भी सदस्य न अपने घर जा सकेगा और न ही अपने किसी परिजन से ही मिल सकेगा।

एसपी नवनीत भसीन ने इस टीम काे एडीजी राजाबाबू सिंह के निर्देश मिलने के बाद तैयार किया है। आरआई की मॉनीटरिंग में यह टीम काम करेगी। टीम का प्रभारी सब इंस्पेक्टर जीतेश शर्मा और सूबेदार प्रबल यादव को बनाया गया है। टीम में दो ड्राइवर और 10 सिपाही शामिल हैं।

देखिए... ऐसा है टीम का सुरक्षा कवच
प्रोटेक्शन सूट:
इसे पहनने के बाद कोरोना पॉजीटिव मरीज छू ले ताे भी यह वायरस अटैक नहीं कर पाएगा।
मास्क: टीम को 5 लेयर वाला मास्क उपलब्ध कराया गया है।
सील्ड: कोरोना संक्रमित मरीज छू न पाए, इसके लिए प्लास्टिक की सील्ड दी गई है।
चश्मा: यह चश्मा प्रोटेक्टिव लैंस से लैस है।
ग्लब्स: यह भी प्रोटेक्टिव होंगे।
गाड़ी: रोज दो बार सेनिटाइज किया जाएगा। गाड़ी मरीज को लेने जाएगी तो उससे पहले और उसके बाद सेनिटाइज होगी। गाड़ी में 4 सेनिटाइजर मशीन भी हैं।

ऐसे काम करेगी टीम
मरीज के संक्रमित होने की सूचना मिलते ही टीम आरआई अरविंद दांगी को सूचना देेगी। आरआई टीम को रवाना करेंगे। पहले यह लोग मरीज को मशीन से सैनिटाइज करेंगे। फिर उसे रवाना करेंगे। उसे अस्पताल छोड़ने के बाद खुद को मशीन से सेनिटाइज करेंगे। इस टीम का चेकअप से लेकर इन्हें कुछ दवा भी दी जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना संक्रमित मरीज को रेस्क्यू करने के लिए तैयार प्रोटेक्शन सूट पहने पुलिस टीम।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/corona-proof-police-team-ready-squad-equipped-with-security-shield-will-transport-the-infected-to-hospital-127053702.html

No comments:

Post a Comment