ग्वालियर| एक दिन पहले परिवहन विभाग ने टीकमगढ़ के जिन 150 मजदूराें काे तीन बसाें से उनके घराें के लिए रवाना किया था, उन्हें दतिया के प्रशासन ने अागे नहीं जाने दिया अाैर बसाें काे वापस ग्वालियर भेज दिया। गुरुवार काे सभी मजदूर पैदल ही अपने घराें के लिए निकल गए। आरटीओ एमपी सिंह ने बताया कि उन्होंने मजूदरों को बस स्टैंड में छोड़ दिया था। अब ये मजदूर पैदल ही अपने घरों को निकल गए हैं। उधर, सागर जिले के नरयावली गांव के 50 मजदूरों का जत्था एक साथ टुकड़ों में होकर गांव को जा रहे थे। मजदूरों का कहना था कि उन्हें बस भी नहीं मिल रही, इसलिए वह अब धीरे-धीरे पैदल ही अपने गांव निकल जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-the-workers-were-sent-by-bus-to-tikamgarh-but-returned-from-datia-leaving-on-foot-071543-6919681.html
No comments:
Post a Comment