Tuesday, March 31, 2020

चैनल बंद करते ही चल पड़ी लिफ्ट, युवती का हाथ चैनल में फंसा

बख्तावरराम नगर की अजीत एंड अजय टैरेस में एक युवती का हाथ फंस गया। करीब आधा घंटा युवती लिफ्ट में फंसी रही। रहवासी शैलेंद्र महाजन ने बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाली काजल जैन मंगलवार रात करीब 9.30 बजे लिफ्ट से ऊपर जाने के लिए चढ़ी। जब वह चैनल लगा रही थी, तभी अचानक लिफ्ट चल पड़ी और उसका हाथ चैनल के बीच फंस गया। वह जोर से चिल्लाई, लेकिन तब तक लिफ्ट दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच पहुंच गई और रुक गई। उसकी आवाज सुनकर लोग इकट्‌ठा हो गए, पर लिफ्ट न नीचे आ रही थी न ऊपर जा रही थी।

फायर ब्रिगेड को कॉल किया तो वहां से जवाबमिला कि पुलिस को बुलाओ, वे मदद नहीं कर सकते। इस पर लोगों ने लिफ्ट कंपनी के कर्मचारी को फोन किया।वह गिरधर नगर में रहता था, इसलिए तुरंत आ गया। उसने लिफ्ट को मैन्युअल ऑपरेट कर युवती को बाहर निकाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लिफ्ट का गेट खोला तो युवती मोबाइल की लाइट जलाकर सहमी हुई बैठी मिली। उसे लोग उठाकर बाहर लाए।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/lift-started-as-soon-as-the-channel-closed-the-girls-hand-got-stuck-in-the-channel-127082754.html

No comments:

Post a Comment