Saturday, March 28, 2020

‘सीमा में किसी को प्रवेश ना करने दें’


केरवासा | मध्यप्रदेश व राजस्थान सीमा के बीच ठिकरिया चेकपोस्ट पर सीएसपी विवेक चौहान ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा नाकेबंदी के दौरान किसी को राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं करने दें। यहां से गुजरने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण
करें और ग्रामीणों को घर में रहने की हिदायत दें। थाना प्रभारी मधु राठौर, मावता चौकी प्रभारी सोनम यादव, आरक्षक नरेंद्रसिंह सिसाैदिया, आरक्षक अशोक पांडे, पटवारी संजय औरा माैजूद थे।

आदिवासी मजदूरों को कराया भोजन- रियावन | मजदूरी पर गए आदिवासी परिवार के लोग अपने घर लौट रहे हैं। शनिवार को रणायरा से कुछ लोग रियावन के लिए निकले। समाजसेवी राजेंद्र जैन ने उनके भोजन की व्यवस्था की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-39do-not-let-anyone-enter-the-border39-063505-6933554.html

No comments:

Post a Comment