जिले में ग्रामीण क्षेत्र में लाॅकडाउन के दाैरान जिले की सीमअाे पर काम करने वाले पुलिस सिपाहीयाें अाैर काेटवाराें के पास मास्क अाैर सेनेटाइजर भी नहीं है। एेसे में इस बीमारी के बीच इनकाे अपनी सेवांए देनी पड़ रही है। रात काे नसीराबाद पुल के पास लगी चाैकी में लाइट भी नहीं है। एेसे में यह काम कर
रहे है।
वहीं शहर में पुलिस ने सभी काे सेनेटाइजर अाैर मास्क वितरण करवा रखे हैं पर ग्रामीण क्षेत्र में इसका इंतजाम नहीं किया गया है। इसकाे लेकर एसपी संताेष सिंह गाैर ने बताया की सभी काे जल्द ही मास्क अाैर सेनेटाइजर उपलब्ध कराने का काम हाेगा।
चक्कर राेड़ चाैराहा बाबई राेड पर भी सिपाहियाें ने मांगे मास्क
शुक्रवार काे चक्कर राेड चाैराहे पर जांच के दाैरान मास्क वितरण करने वाले लाेगाे से तैनात सिपाहियाें ने अपने लिए भी चार मास्क मांग लिए। सिपाहियाें काे काम करने के दाैरान संक्रमण का खतरा रहता है। मास्क सेनेटाइजर के बिना यह लाेग काम कर रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-police-and-catwares-do-not-have-sanitizer-and-mask-063620-6926734.html
No comments:
Post a Comment