इटारसी| यात्रियाें का लगेज ट्रेन तक पहुंचाने अाैर प्लेटफार्म से बाहर तक लाने वाले कुलियाें की मदद के लिए टिकट चैकिंग स्टाफअागे अाया है। चैकिंग स्टाॅफ ने साेमवार काे कुलियाें काे फाेन पर जानकारी देकर बुलाया अाैर खान-पान सामग्री उपलब्ध कराई। इटारसी टिकट चैकिंग स्टाफ के मुताबिक स्टेशन पर 25 कुली काम करते हैं। कुछ घर चले गए हैं। जाे इटारसी में रहते हैं उन्हें खान-पान सामग्री उपलब्ध कराई है। 15 कुलियाें काे पांच किलाे दाल, तीन किलाे अाटा, दाे किलाे चावल, एक लीटर तेल, दाे किलाे शंकर, चायपत्ती, साबुन, अालू, प्याज सहित अन्य जरूरत की सामग्री कुलियाें काे उपलब्ध कराई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-ticket-checking-staff-gave-the-food-items-to-the-porters-071716-6944123.html
No comments:
Post a Comment