Sunday, March 29, 2020

गुजरात से धार पहुंचने वाली भीड़ की न तो स्क्रीनिंग, न सैंपलिंग, वाहनाें में भरकर कर रहे रवाना, 3 दिन में 1 हजार लोग गुजरे

धार/ग्वालियर.प्रदेश के कई शहराें काे जाने वाले लाेग जत्थाें में प्रतिदिन धार पहुंच रहे हैं, जिनकी न ताे काेई सैंपलिंग की जा रही है और न जांच। तीन दिन में यहां से 1 हजार से ज्यादा लोग रवाना हो चुके हैं। काेराेना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच जाे भी वाहन दिख रहा है उसमें भरकर आगे के लिए रवाना किया जा रहा है। एक से दूसरे शहर लापरवाही की यह तस्वीर घूम रही है।

लाॅकडाउन, कर्फ्यू, साेशल डिस्टेंसिंग काे लेकर प्रशासन तमाम प्रयास कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर ऐसे नजारे भी सामने आ रहे हैं। गनीमत यह है कि धार में अभी तक काेराेना पाॅजिटिव एक भी मरीज सामने नहीं आया है। इंदाैर-अहमदाबाद फाेरलेन पर रविवार की दाेपहर दाे बजे ट्रक में भरकर अाए करीब 200 से अधिक युवाओंकाे उतार दिया गया। सभी युवा गुजरात में मेहनत-मजदूरी के साथ कंपनियाें में काम करने के लिए गए थे।

ओवर ब्रिज की छांव इनके लिए राहत का सबब बनी। लंबे सफर के कारण थककर चूर कई लाेग जमीन पर ही लेट गए ताे कुछ ने खाद्य सामग्री के पैकेट मिलने पर भाेजन किया। ये लाेग सूरत, माेरवी से तीन दिन का सफर कर यहां पहुंचे। वहीं ग्वालियर में भी सैकड़ों की तादा में लोग वाहनों में भरकर शहर पहुंच रहे हैं। रविवार को ट्रक में लदकर मजदूर बस स्टैंड पंहुचे, जहां से उन्हे बसों द्वारा उनके गंतव्य पर रवाना किया गया ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neither screening, nor sampling, crowds arriving from Dhar from Gujarat left, filling in vehicles, 1 thousand people passed in 3 days


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/neither-screening-nor-sampling-crowds-arriving-from-dhar-from-gujarat-left-filling-in-vehicles-1-thousand-people-passed-in-3-days-127071144.html

No comments:

Post a Comment