जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। मरीजों ने नहीं किया सोशल डिस्टेंस का पालन।
ग्वालियर| शहर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद है, प्राइवेट क्लीनिक भी नहीं खुल रही हैं। दूसरे शहरों से आने वाले लोगों के साथ-साथ शहर में सर्दी, जुकाम,बुखार के जो मरीज सामने आ रहे हैं। उन्हें कंट्रोल कमांड सेंटर पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से जिला अस्पताल मुरार भेज रहे हैं। जिला अस्पताल मुरार में सोमवार को महज 6 डॉक्टर थे,जिनमें कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. अमित रघुवंशी को मरीज देखने के साथ ही संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी कराने की जिम्मेदारी भी थी। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ थी। जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंस का न तो पालन कराया जा रहा है और न ही जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं। अस्पताल की स्थिति यह है कि अस्पताल में सर्दी-जुखाम व खांसी के मरीज भीड़ के बीच खड़े होकर पर्चे बनवा रहे हैं। इसके अलावा वार्डों में भी एक बेड पर ही तीन अटेंडेंट तो कही दो बैठे नजर आए। इसी तरह ओपीडी के बाहर बड़ी संख्या में लोग एक साथ बैठे थे। चिकित्सक के कक्ष के बाहर भी मरीज लंबी लाइनें सटाकर खड़े थे। भीड़ का आलम यह था कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 612 रोगियों ने अपना चेकअप कराया। इसके अलावा काेरोना के 6 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। डॉक्टरों का कहना था कि भीड़ को नियंत्रण करने और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए अस्पताल में पुलिस तैनात होनीचाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-612-patients-arrived-in-opd-in-4-hours-neither-social-distancing-nor-wearing-masks-071149-6942793.html
No comments:
Post a Comment