Tuesday, March 31, 2020

दोनों शातिर चोर से सोने की अंगूठी व दो मोबाइल जब्त


बरखेड़ाकलां में डेढ़ महीने पहले मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी गए दो मोबाइल व एक सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। बुधवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

बरखेड़ाकलां थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया 14 फरवरी की रात में बरखेड़ाकलां के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित अनिल सेठिया की मोबाइल दुकान में चोरी हाे गई थी। बदमाश वहां से दो मोबाइल, सोने की अंगूठी व नकदी ले गए थे। तब से पुलिस को बदमाशों की तलाश थी। पुलिस ने कुछ पुराने अपराधियों को शंकास्पद मानकर जांच शुरू की। साइबर टीम की मदद ली। शंका पर बरखेड़ाकलां के मसजिद मोहल्ला निवासी रूस्तम पिता इब्राहिम मंसूरी (45) व दिनेश पिता प्रभुलाल बागरी (33) को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन्होंने चोरी करना कबूला। इनके घर से चोरी का माल बरामद किया।

एक आरोपी पर 24 प्रकरण दर्ज, जिलाबदर भी हुआ था


एसडीओपी डीआर माले ने बताया आरोपी रूस्तम के खिलाफ बरखेड़ा कलां में ही चोरी, मारपीट समेत 24 मामले दर्ज है और इसको पूर्व में जिला बदर किया जा चुका था। यहां तक की रासुका की कार्रवाई भी इस पर हो चुकी है। आरोपी दिनेश के खिलाफ भी चार केस दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में थाना प्रभारी सनस के साथ ही एसआई पीएल दायमा, एएसआई उदयभान राय, प्रधान आरक्षक गोवर्धन सोलंकी, शिव यादव, आरक्षक बाबूलाल मालवीय, विजय पाटीदार, कुलदीप सिंह भाटी, कमल सिंह, दीपक माली, विपुल भावसार, बलराम पाटीदार, नेपालसिंह की सक्रिय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी (नीचे बैठे) के साथ बरखेड़ाकलां पुलिस टीम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aalot News - mp news gold ring and two mobiles seized from both vicious thieves


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-gold-ring-and-two-mobiles-seized-from-both-vicious-thieves-063506-6950628.html

No comments:

Post a Comment