Thursday, March 19, 2020

रेडियो और फोन के माध्यम से चलाया जागरूकता कार्यक्रम


आरोन| आज ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कोराना वायरस के प्रति जागरुकता के लिए रेडियो के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया।

ब्लॉक कम्युनिटी मोबलाइजर भूपेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोन के कुछ चयनित ग्राम आरोग्य केंद्रों को ग्राम स्तरीय प्रथम स्वास्थ्य सूचना केंद्र के रूप निर्माण किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाता है। आज गुरुवार को अधिकांश ग्रामों में फोन इन कार्यक्रम के तहत कोराना विषय पर परिचर्चा कर जन जागरूकता अभियान चलाया। इसमें आशा एव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम स्वास्थ्य समिति के लोगों ने सहयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aron News - mp news awareness program conducted through radio and phone


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-awareness-program-conducted-through-radio-and-phone-063529-6879767.html

No comments:

Post a Comment