Thursday, March 19, 2020

850 दिन की कार्य अवधि गुजरी, पूरा नहीं हो सका आरोन जलावर्धन योजना का काम


वार्डों में सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाने के बाद नहीं की सड़क की मरम्मत,गड्ढों में गिरकर रहवासी हो रहे घायल

आरोन में 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाली जल आवर्धन योजना समयसीमा में पूरी नहीं हो पा रही है। उक्त योजना का निर्माण 26 जून 2017 को एग्रीमेंट के बाद आरंभ हुआ था। इसका कार्य रियान वाटरट टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं पीसी स्नेहल कंस्ट्रक्शन कंपनी कोलकत्ता द्वारा किया जा रहा था। योजना पूर्ण करने की निर्धारित अवधि 850 दिन तय की थी। लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद कार्य अधूरा है।

विवादों के बीच चली योजना : पूर्व में एक टंकी निर्माण की जगह लेकर विवाद हुआ था। जिसके कारण योजना प्रभावित हुई। वहीं अन्य कार्य भी अधूरे पड़े हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी द्वारा बहुत धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत तीन टंकियों का निर्माण होना था जो नहीं हो सका है। उक्त योजना के तहत किया जा रहा कार्य आरंभ से ही विवादों में घिरा रहा है। योजना के तहत कस्बे में पाइप लाइन डालते समय नगर परिषद की जल सप्लाई लाइन और नल कनेक्शन क्षतिग्रस्त करने पर कंपनी और परिषद के कर्मचारियों में विवाद हो गया था। मामले की शिकायत थाने तक कर दी गई थी। वहीं कंपनी की ओर से भी नगर परिषद के दारोगा एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी।

खोदी सड़कों की नहीं हुई मरम्मत: कार्य के दौरान सभी वार्डों में पाइप लाइन डाले जाने के लिए सड़कों की खुदाई कर दी गई है। जिसमें वार्डों में सड़क में जगह-जगह खुदाई कर छोड़ दी गई है। जिससे लोगों को बारिश में कीचड़ का सामना करना पड़ा। खुदाई के बाद सड़कों की रिपेयरिंग का काम भी कंपनी को करना था। जो नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों को क्षतिग्रस्त सड़कों से आवागमन करना पड़ता है। इस वजह से कई लोग चोटिल हो जाते हैं।

खुदाई के बाद सड़कों की रिपेयरिंग का काम भी कंपनी को करना था, जो नहीं किया गया है

योजना के टेंडर शासन स्तर पर हुए हैं


रमाशंकर शर्मा, सीएमओ नगर परिषद आरोन

टंकियों का निर्माण अधूरा

जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए बारोद सिंध नदी से 7 किमी लंबी आरोन तक पाइप लाइन बिछाने व तीन टंकियां निर्माण कर पानी सप्लाई की योजना है। जिसमें एक टंकी बारोद में सिंध नदी पर व दूसरी सिरसी रोड पर तेली मोहल्ले के आगे व तीसरी टंकी वार्ड 12 में निर्माणाधीन है। जिनके निर्माण में अभी तक टंकियों का कार्य भी अभी तक केवल कालम लेबल तक हुआ है। जिससे कार्य की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसमें सभी कार्य अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। दूसरी टंकी को विवाद के कारण स्थल बदलकर निर्माण किया जा रहा है। वहीं तीसरी टंकी वार्ड 12 में निर्माणाधीन है। कंपनी को दिए गए ठेके के अनुसार 850 दिनों की समय अवधि में निर्माण पूरा होना था। लेकिन समय अवधि के बाद भी दो माह गुजरने के बाद निर्माण कार्य अधूरा है। ठेके की शर्त के अनुसार निर्माण कंपनी को इसका 10 साल तक संधारण और संचालन का कार्य भी करना है।

कस्बे में जल आवर्धन योजना से संबंधित सूचना का लगाया गया सूचना पटल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aron News - mp news 850 day work period passed the work of aaron jalavardhan yojana could not be completed


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-850-day-work-period-passed-the-work-of-aaron-jalavardhan-yojana-could-not-be-completed-063525-6879759.html

No comments:

Post a Comment