राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर पहली बार रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीज को ब्लड देकर उसकी जान बचाई। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंगदल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नामदेव, जिला सचिव अभिषेक मोहरी, सुमित ओझा, कुलदीप बेलिया, बिट्टू यादव आदि मौजूद थे। जिलाध्यक्ष श्री नामदेव ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसे करके आप किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-city-president-of-rashtriya-bajrang-dal-saves-lives-by-giving-blood-to-a-needy-person-063533-6879792.html
No comments:
Post a Comment