मार्च में पहली बार सुबह और शाम को तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान जहां 34.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।
गुरुवार को बढ़े हुए तापमान के बाद मौसम विशेषज्ञ इसे गर्मियों की दस्तक मान रहे हैं। गुरुवार की सुबह 4 बजे शहर में कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया। फिर दोपहर में भी बार-बार बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है और 20 से 22 मार्च तक बादल छा सकते हैं।
गुरुवार को हवाओं का रुख भी बदला रहा। उत्तर की स्थान पर राजस्थान की तरफ से हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। इससे ठंडकता रहेगी इस संबंध में मौसम विशेषज्ञ डा. एसएस तोमर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात का तापमान अधिक बढ़ेगा। वहीं उन्होंने आगामी दो दिन तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-maximum-and-minimum-mercury-remained-highest-for-the-first-time-in-march-063536-6879793.html
No comments:
Post a Comment