Saturday, March 21, 2020

अब ग्वालियर में केसर की खेती


शहर से 25 किलोमीटर दूर खेड़ा गांव में रहने वाले दिलीप और बृजेश कुशवाह ने अपने खेत में अमेरिकन केसर की फसल तैयार की है। आधा बीघा में की जा रही इस फसल से लगभग 10 किलो केसर िमलेगी। ग्राम खेड़ा में केसर के ये पौधे चार फीट तक ऊंचे हो गए हैं और उनमें कलियां खिलने लगी हैं। अगले महीने से इनमें केसर निकल आएगी। इन दोनों भाईयों ने चार हजार रुपए में केसर के बीज खरीदने के बाद अक्टूबर 2019 में इन्हें अपने खेत में बोया था। फसल पर न तो मौसम का प्रभाव पड़ा और न कीड़ा लगा है।

यूट्यूब पर देखी केसर की फसल

जौरा के किसान द्वारा अमेरिकन केसर की खेती किए जाने की जानकारी यूट्यूब पर मिलने के बाद दिलीप व ब्रजेश जानकारी को परखने के लिए खुद ही जौरा पहुंचे और फसल देखी। किसान से बात करने के बाद उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से पुष्टि की। उसके बाद उन्होंने केसर के बीज किसान के माध्यम से मंगाए और खेती शुरू की। खास बात यह है कि दिलीप ने केसर के बीज खेत में बौने के बाद से आज तक फसल पर कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया है।

गुजरात व महाराष्ट में मांग

अमेरिकन केसर का बीज कनाडा व अन्य देशों से मंगाया जाता है जबकि कश्मीरी केसर की खेती मुख्य रूप से कश्मीर में ही होती है। किसान बृजेश व दिलीप ने बताया कि अमेरिकन केसर की फसल के बाद उसे गुजरात व महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में भेजेंगे। हमें इसके ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। हमारी फसल को देखकर गांव के अन्य किसान भी केसर की खेती करने का विचार बना रहे हैं।

ग्राम खेड़ा में केसर की फसल के साथ दिलीप और बृजेश कुशवाह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news now cultivation of saffron in gwalior
Gwalior News - mp news now cultivation of saffron in gwalior


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-now-cultivation-of-saffron-in-gwalior-071506-6891960.html

No comments:

Post a Comment