Thursday, March 19, 2020

मुनि संघ ने चंदेरी के लिए किया बिहार, बोले- 11 साल में बदल गया थूबोनजी


अशोकनगर| थूबोनजी में मुनिश्री निर्णय सागर महाराज, मुनिश्री पदम सागर महाराज का पदार्पण हुआ जहां मुनि संघ ने सीधे तीर्थ की वंदना की। इसके बाद चंदेरी के लिए बिहार किया। मुनि संघ का शनिवार को चंदेरी प्रवेश होगा। इस दौरान जगत कल्याण के लिए शांतिधारा की गई।

मुनिश्री निर्णय सागर महाराज ने कहा कि 11 साल पूर्व थूबाेनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी के दर्शन मिले थे। आज तो थूबोन जी बहुत बदल गया है। हमारे लिए तो तीर्थ वहीं का वहीं है लेकिन आप लोगों के लिए तो कमेटी ने बहुत सारी व्यवस्था बनाई हैं। थूबोनजी कोई छोटा मोटा क्षेत्र नहीं है, इस तीर्थ पर आचार्यश्री के एक नहीं दो दो चातुर्मास हुए हैं। आचार्यश्री के चरण जिस भूमि पर पड़ जाते हैं उस भूमि का कायाकल्प हो जाता है। मुनिश्री पदम सागर महाराज ने कहा तीर्थ तो हम साधुओं की साधना के लिए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-muni-sangh-did-bihar-for-chanderi-said-thubonji-changed-in-11-years-063541-6879795.html

No comments:

Post a Comment