Friday, March 20, 2020

मुख्यमंत्री के इस्तीफा देते ही भाजपाइयों ने की आतिशबाजी


आगर मालवा | प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा शुक्रवार को इस्तीफा देने की जानकारी लगते ही भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बड़ौद रोड चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अजय जैन मारू बर्डिया, कैलाश परिहार, सहदेव माली, पार्षद मनीष सोलंकी, प्रकाश शर्मा, तूफान सिंह गरबड़ा आदि मौजूद रहे। कार्यालय से भाजपा का झंडा फहराते हुए बस स्टैंड पहुंचे कार्यकर्ता, आतिशबाजी कर खुशी मनाई

शाजापुर | मप्र की कांग्रेस सरकार गिरते ही दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लिए बस स्टैंड पहुंचे। यहां नारेबाजी कर भाजपा की सत्ता में वापसी होेने की बात कहते हुए खुशी जताई। भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल भावसार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई खिलाअई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी नगर मीडिया प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agar News - mp news bjp workers fireworks as soon as chief minister resigns
Agar News - mp news bjp workers fireworks as soon as chief minister resigns


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-bjp-workers-fireworks-as-soon-as-chief-minister-resigns-063006-6885967.html

No comments:

Post a Comment