Friday, March 20, 2020

कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए आज से 2 अप्रैल तक बंद रहेगी मंडी, 3.5 करोड़ रोज प्रभावित होगा कारोबार


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिदिन नए उपाय किए जा रहे है। प्रमुख मंदिरों के पट बंद होने के साथ ही लोगों से भीड़ में न जाने तथा एक ही स्थान पर इकट्ठे न होने की अपील की जा रही है। कृषि उपज मंडी ऐसा स्थान है जहां सीजन में सैकड़ों की संख्या में किसान अपनी उपज बेचने आते हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी तथा उठाए जा रहे कदमों के अन्तर्गत कृषि उपज मंडी को आज से 2 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है। कृषि उपज मंडी के बंद रहने से प्रतिदिन साढ़े 3 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।

लोगों की भीड़ ज्यादा न लगे इसलिए पिछले कुछ दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रशासन मंडी में नीलामी कार्य बंद करवा सकता है, हुआ भी यही। कृषि उपज मंडी के सचिव सुरेंद्र कुमार रावत ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में मंडी में शनिवार से लेकर 2 अप्रैल तक कामकाज नहीं होगा। वैसे तो अवकाश 31 मार्च तक है। लेकिन एक अप्रैल को बैंक लेखा बंदी तथा 2 को राम नवमी होने के कारण 3 अप्रैल से ही मंडी में कामकाज शुरू होगा। रावत का कहना है कि आज व सोमवार को मंडी में नीलामी होगी।

गेहूं की बंपर आवक

समर्थन मूल्य की खरीदी शुरू होने के पहले ही कृषि उपज मंडी में गेहूं की बम्पर आवक हो रही है। शुक्रवार को 9 हजार 500 बोरी गेहू, 1630 चना विशाल, 425 डालर, 480 बोरी धनिया, 2400 अलसी व 1100 बोरी रायडा किसान बेचने के लिए लाए। मंडी में प्रतिदिन 15 हजार बोरी से अधिक की आवक हो रही है। इन फसलों की खरीदी बिक्री के चलते साढ़े 3 करोड़ का कारोबार होता है। मंडी बंद रहने से यह कारोबार प्रभावित होगा। मंडी सचिव रावत का कहना है कि नीलामी के दौरान किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन बचाव के लिए जो निर्देश प्राप्त हुए है उनका पालन भी हमें करना जरूरी है।

जिले में बनाए 31 केंद्र

कलेक्टर के आदेश पर मंडी में तो कामकाज नहीं होगा, लेकिन 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर जो खरीदी होनी थी, वह नहीं होगी। इसके संबंध में असमंजस बना हुआ है। जिला आपूर्ति अधिकारी डीएस मुजालदा से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि खरीदी के संबंध में कोई निर्देश अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। जिले में 31 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जैसा वरिष्ठ कार्यालय से निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार काम किया जाएगा।

जनता कर्फ्यू के दौरान चिंताहरण गणेश मंदिर के पट भी बंद रहेंगे

आगर मालवा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लगाए जाने वाले जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बड़ा तालाब के पास स्थित चिंताहरण गणेश मंदिर के पट भी बंद रखे जाएंगे। मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 6.30 बजे आरती करने के बाद पट बंद किए जाएंगे। चिंताहरण गणेश मंदिर शहर का प्रमुख मंदिर है।

नपाकर्मियों ने मास्क लगाकर लोगों को किया जागरूक

_photocaption_कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। शुक्रवार को नपा कार्यालय में सीएमओ सीएस जाट, पार्षद मनीष सोलंकी, भुरू टांक, चंद्रशेखर वर्मा, बसंत डुलगज, रामचंद्र सिंदल, संजय तिवारी, ओमप्रकाश पांचाल आदि ने मास्क लगा कर लोगों को जागरूक किया।*photocaption*

आगर मालवा में कृषि उपज मंडी में नीलामी में भाग लेते व्यापारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agar News - mp news mandi will be closed from today to april 2 to prevent infection of corona 35 crore businesses will be affected everyday
Agar News - mp news mandi will be closed from today to april 2 to prevent infection of corona 35 crore businesses will be affected everyday


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-mandi-will-be-closed-from-today-to-april-2-to-prevent-infection-of-corona-35-crore-businesses-will-be-affected-everyday-063010-6885969.html

No comments:

Post a Comment