मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेंगलुरु में पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में स्थानीय कांग्रेसजनों ने विरोध कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बेंगलूर में भाजपा की सरकार है और प्रदेश सरकार के इशारे पर वहां की पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया और उन्हें पार्टी के विधायकों ने से नहीं मिलने दिया। श्री सिंह पार्टी के बंधक 16 कांग्रेस विधायकों से मिलना चाहते थे। बैंगलूर में भाजपा की सरकार के इशारे पर रिसोर्ट के पास से स्थानीय पुलिस द्वारा बंधक विधायकों से नहीं मिलने दिया एवं उन्हें एवं उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस गिरफ्तारी पर स्थानीय एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी रोष व्याप्त है। हो गया था। जिसके परिणाम स्वरूप कांग्रेसियों ने तहसील में एसडीएम केएल यादव ज्ञापन देकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-by-giving-memorandum-bengaluru-police-taking-action-at-the-behest-of-bjp-063521-6879756.html
No comments:
Post a Comment