Thursday, March 19, 2020

सफाई कर्मचारियों को ना वेतन मिला ना ही मास्क


नगर परिषद के सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी उठाना पड़ रही है। इस संबंध में सीएमओ भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। ऐसे में गुरुवार को सभी सफाईकर्मी एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी से मिलने पहुंचे। उन्हें बताया कि वेतन नहीं मिलने के संबंध में जब वे सीएमओ संजय चौधरी के निवास पर मिलने पहुंचे तो सीएमओ ने उनके साथ सीधे तरीके से बात नहीं की। उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए लौटा दिया। कर्मचारियों ने एसडीएम सोलंकी से शीघ्र वेतन दिलाने और सुरक्षा के लिए मास्क सहित सुरक्षा सामग्री देने की मांग की। इससे पहले भी 25 फरवरी को जिला उपाध्यक्ष कमलेश उमरवाल ने समय पर वेतन संबंधी मांग रखी थी। चर्चा दौरान कर्मचारी अध्यक्ष मुकेश पहलवान, जगदीश पटेल, अनिल डूलगज, कैलाश खरे, रितेश डूलगज, सुनील उमरवाल, लाला चौहान माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-sanitation-workers-neither-get-salary-nor-mask-063505-6880625.html

No comments:

Post a Comment