Sunday, March 8, 2020

जिस तारीख में तय हुई थी शादी उसी में पड़े फेरे, लेकिन लड़की दूसरी थी


3 मार्च को माता पूजन के लिए जा रहे दूल्हे को कॉल करके दुल्हन के भाई ने कहा था बारात मत लाना

विनायकनगर के एक युवक की शादी के 4 दिन पहले दुल्हन ने दूसरे युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब दूल्हे ने पूर्व से निर्धारित तिथि पर ही हिंदू रीति रिवाज के साथ दूसरी लड़की से शादी कर ली है। हालांकि लड़की दूसरी थी।

दूल्हे के भाई मनोज जाटव, मित्रों बबलूसिंह सोनगरा, कल्लू सोनगरा, पप्पूसिंह आदि ने बताया कि 23 वर्षीय ललित उर्फ छोटू पुत्र ओंकारलाल जाटव की शादी 7 मार्च को बामलाबे गांव में भारतसिंह की पुत्री रीना के साथ हाे गई। इसके लिए बारात निकाली गई और शादी की सभी रस्में पूरी की गई। शादी टूटने के बाद रिश्तेदारों के साथ दुल्हन के परिजनों की शिकायत लेकर थाने पहुंचे दूल्हे का मामला सुर्खियों में भी रहा था।

ये था पूरा मामला: शहर के विनायक नगर निवासी 23 वर्षीय ललित उर्फ छोटू पुत्र ओंकारलाल जाटव की शादी मक्सी के इंदिरानगर कॉलोनी के दिनेश पुत्र हरसिंह सिंगासिया की 19 वर्षीय बेटी वंदना से तय हुई थी। 19 दिसंबर 2019 को मक्सी में दोनों पक्षों की माैजूदगी में टीका फलदान व लड़की की गोदभराई की रस्म हुई थी। 28 फरवरी को लड़की का भाई लग्न पत्रिका लेकर आया था। 7 मार्च को मक्सी में दोनों की शादी होना थी। वर पक्ष ने टेंट, बैंडबाजे, वीडियोग्राफी, डीजे, हलवाई, मैरिज गार्डन आदि की एडवांस बुकिंग के लिए करीब 2 लाख रुपए खर्च कर शादी के कार्ड भी बंटवा दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news married in the date when it was decided but the girl was second


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-married-in-the-date-when-it-was-decided-but-the-girl-was-second-065616-6810236.html

No comments:

Post a Comment