Sunday, March 8, 2020

सिंगापुर से लौटी महिला का सैंपल निगेटिव, घर में बनाया आइसोलेशन वार्ड


फालोअप: दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम ने लिए सैंपल

कोरोना वायरस का अभी जिले में एक भी मामला नहीं आया है, लेकिन सिंगापुर से लौटी ब्यावरा के इंजीनियर की गर्भवती प|ी काे संदेह के कारण निगरानी में रखा गया है। महिला को घर में ही बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 28 दिन तक रहना पड़ेगा। अगर खांसी और छींक भी आती है तो आधी रात में भी स्वास्थ्य विभाग को कॉल करना पड़ेगा। परिवार से सदस्य भी उनसे ज्यादा मिल-जुल भी नहीं सकेंगे। महिला की जांच के लिए दूसरे दिन रविवार काे भी स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची। इसमें डॉॅ. महेंद्रपाल सिंह व पैथॉलाजिस्ट डॉ. पीके जैन ने महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान महिला के सैंपल भी लिए गए।

टीएंडडी और सीबीपी की जांच, नॉर्मल आई रिपोर्ट : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया की महिला के ब्लड का रुटीन चेकअप किया गया। टीएंडडी एवं सीबीपी जांच की गई। इसमें उसके ब्लड की पूरी जांच में ये देख गया कि हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, टीबी, लंग्स व पल्स आदि की जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि महिला की सभी जांच सैंपल ले जाकर राजगढ़ की गई थी। यहां सभी जांच रिपोर्ट नॉर्मल निकली है।

रोज कराई जाएगी जांच


-डॉ. केके श्रीवास्तव, सीएमएचओ

सिंगापुर दूतावास से अाई थी दंपती के आने की सूचना

सिंगापुर दूतावास से इंजीनियर दंपती सहित अन्य यात्रियों के भारत अाने की सूचना केंद्र सरकार अाैर वहां से रोग निगरानी समिति मप्र को भेजी गई थी। ब्यावरा के मूलनिवासी हाेने के कारण जिले के स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले का टाॅप प्रायाेरिटी पर रखा है।

28 दिन रहेगी निगरानी

सीएमएचअाे का कहना है कि 28 दिन तक अगर ये महिला यात्री किसी संक्रमण का शिकार नहीं हुई तो यह पूरी तरह सुरक्षित माने जाएंगे। इसलिए उनके घर पर ही आइसोलेशन वार्ड बनाया है।

पूरे घर को किया रोगाणु मुक्त, नाम भी रखे गोपनीय

सिंगापुर से लौटे दंपती के नाम, पता सभी गोपनीय रखे गए हैं। महिला के घर रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची अाैर परिजनों को समझाइश दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-sample-negative-of-returned-woman-from-singapore-home-made-isolation-ward-065613-6810235.html

No comments:

Post a Comment