राजगढ़ | दिन और रात के तापमान मंे गिरावट आने से पिछले दो दिनों से रात में सर्दी का फिर से अहसास होने लगा है। जबकि, सप्ताहभर पहले तापमान बढ़ने से दिन मंे गर्मी का अहसास होने लगा था। दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था और रात का तापमान 17 डिग्री के ऊपर चल रहा था। माैसम विभाग के वैज्ञानिकाें के मुताबिक हाेली के बाद गर्मी शुरू हाे सकती है। पिछले दो दिनों से शहर और शहर के बाहर जिले में बादल छाए रहने और एक दिन पहले शुक्रवार को हल्की बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। दो दिन से यही स्थिति बनी हुई है। शनिवार को दिन का तापमान 28 डिग्री था, जबकि रविवार को भी दिन का तापमान मात्र एक डिग्री ही बढ़ा। रात का तापमान दो दिन से 14 डिग्री पर ही थमा हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-day-temperature-reaches-30-degrees-heat-will-start-after-summer-065620-6810239.html
No comments:
Post a Comment