Thursday, March 19, 2020

चपलासर में निजी जमीन से हो रही रेत चाेरी, माफिया दे रहा मारने की धमकी


पंचायताें की खदानाें पर राेक के बाद भी रेत माफिया रेत चोरी कर रहा है। खनिज विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण माफिया अब आम लोगों की निजी जमीन से भी बेधड़क रेत चोरी कर रहा है। शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन मूकदर्शक बना है। चपलासर में अधिवक्ता दीपक तिवारी के खेत से माफिया रोज रेत चोरी कर रहा है। दीपक तिवारी ने बताया उनके खेत के अास पास काेई भी सरकारी खदान अाैर स्टाॅक नहीं है। वहीं अाबादी के बीच से हाेकर यह डंपर बिना माइनिंग प्लान के राेड के खेत से रेत चाेरी कर निकल रहे हैं। डंपराे काे जेसीबी अाैर लाेडर से भरने का काम किया जा रहा है। राेकने पर माफिया जान से मारने की धमकी देता है। उनके मुताबिक 6 मार्च से 19 मार्च तक जिले में टीअाई बाबई, जिला खनिज अधिकारी, एसपी, कलेक्टर के अलावा संभाग के अाला अधिकरियाें काे चपलासर स्थित खेत से रेत चाेरी के सबूत देकर शिकायत की लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हुई। जहां से रेत चाेरी हाे रही है उस रास्ते पर अांगनबाड़ी अाैर स्कूल है। राेज 100 से अधिक डंपर रेत चाेरी हाे रही है।

मजबूर िदखे खनिज अधिकारी

जिले में हाे रहे अवैध रेत उत्खनन अाैर निजी भूमि से हाे रही रेत चाेरी न राेक पाने में जिला खनिज अधिकारी मजबूर दिख रहे हैं। गुरुवार काे खनिज अधिकारी महेंद्र पटेल ने यहां तक कह दिया कि हम सरकारी रेत की चाेरी ताे राेक नहीं पा रहे हैं। निजी भूमि पर रेत की चाेरी कैसे राेके। हमारे पास स्टाफ ही नहीं है।

इधर शहर से निकलने वाले डंपराें के पुलिस ने काटे चालान


शहरी सीमा से निकलने वाले रेत के डपराें पर देहात पुलिस ने माेटरव्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। दिन के समय अाईटीअाई राेड की अाैर डंपर डबल फाटक से निकल रहे थे। टीअाई अाशीष पवार ने बताया डंपराें काे जांच के लिए राेका है। ईटीपी हाेने के कारण डंपराें पर माेटरव्हीकल एक्ट की कार्रवाई की। जिला खनिज अधिकारी महेंद्र पटेल ने बताया स्टाफ की कमी के कारण रेत चोरी नहीं रोक पा रहे। शिकायतें बहुत है लेकिन अमला नहीं है। इसलिए टाइम लग रहा है। लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।


रोक के बाद भी शहर से गुजर रहे भारी वाहन, नवरात्र पर बड़े हादसे का डर

भास्कर संवाददाता| हाेशंगाबाद

शहर मंे भारी वाहनाें की नाे एंट्री पर नगर सुरक्षा समिति की बैठक में हर बार प्रस्ताव पास होता है लेकिन अभी भारी वाहन शहर की सड़कों से गुजर रहे हैं। इन तेज रफ्तार भारी वाहनों हादसे हो रहे हैं। नवरात्र में खतरा और बढ़ेगा क्योंकि बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मंदिर और झांकियां देखने जाते हैं।

भारी वाहनाें पर रोक के लिए पिछले एक साल में दाे बार सर्व सहमति से प्रस्ताव लिया गया। लेकिन प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय अब तक नहीं हुअा है। वहीं रात दस बजे से सुबह 9 बजे तक भारी वाहन भी शहर की सीमा से गुजरते हैं। भारी वाहनाें की रफ्तार शहरी क्षेत्र में भी काबू में नहीं हाेती है जिसके चलते दुर्घटनाअाें की अाशंका बनी रहती है। दुर्घटनाअाें से बचने अाैर शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से नगर सुरक्षा समिति ने तय किया कि भारी वाहनाें का प्रवेश शहर की सीमा में पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया जाए। लेकिन यह प्रस्ताव नगर सुरक्षा समिति की बैठकाें तक ही सीमित रहा। भारी वाहनाें के प्रतिबंध पर अब तक निर्णय नहीं हुअा है।

शहर के चौक चाैराहाें पर बन रही जाम की स्थिति

शहर में पार्किंग के अभाव अाैर नियत बस स्टापेज नहीं हाेने के चलते प्रतिदिन चाैक, चाैराहाें पर जाम की स्थितियां िनर्मित हाे रही हैं। मीनाक्षी टाकीज, इब्राहिम चाैक, बस स्टैंड, बीएसएनएल चाैराहा, नेहरू पार्क तिराहे, हाेमगार्ड तिराहा पर दिन भर जाम लगता है। इंदिरा चाैक, एकता चाैक, हलवाई चाैक, गांधी चाैक सराफा चाैक पर भी सड़क पर जाम लगा रहता है।

यह प्रमुख कारण

पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं, अतिक्रमण, बस व टैक्सी के स्टापेज निर्धारित नहीं, अाटाे रिक्शा स्टैंड नहीं, शहर के तंग बाजार में चार पहिया वाहनाें पर प्रतिबंध नहीं।

प्रशासन के लचर रवैये को उजागर करती ये खबरें

जिम्मेदाराें के यह जवाब

{अारटीअाे मनाेज तेहनगुरिया ने बताया कि नगर सड़क सुरक्षा समिति के प्रस्तावाें पर निर्णय के अधिकार समिति के अध्यक्ष काे हाेते हैं। उन्हें ही निर्णय लेकर नियम लागू करने का अधिकार है।

{ यातायात डीएसपी अारसी गुप्ता ने बताया कि नगर सुरक्षा समिति की बैठक में दाे बार सर्व सम्मति से 24 घंटे प्रस्ताव पारित हुअा। प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार समिति के अध्यक्ष अाैर सचिव काे है।

{ एएसपी घनश्याम मालवीय ने बताया शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए संवेदनशील स्थानाें पर ब्रेकर बनवाए जा रहे हैं। यातायात सही रखने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं।

सड़क किनारे अतिक्रमण अाैर पार्किंग नहीं हाेने के कारण लग रहा जाम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Babai News - mp news sand chari getting sand from private land in chaplasar threatening to kill mafia
Babai News - mp news sand chari getting sand from private land in chaplasar threatening to kill mafia
Babai News - mp news sand chari getting sand from private land in chaplasar threatening to kill mafia


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-sand-chari-getting-sand-from-private-land-in-chaplasar-threatening-to-kill-mafia-063556-6879927.html

No comments:

Post a Comment