Thursday, March 19, 2020

केंद्रीय विद्यालय की 19 से 31 मार्च तक चलने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षा 31 के बाद होगी


गुरुवार को को हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने सामान्य अंग्रेजी का पर्चा हल किया। इस दौरान परीक्षा में अधिकतर विद्यार्थी खुश नजर आए। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्राध्यक्ष राजेंद्र मंडलोई, सहायक नगेंद्र जोशी ने बताया कि दर्ज 295 विद्यार्थियों में से 4 अनुपस्थित थे। 291 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि के केंद्राध्यक्ष अमृतलाल डोंगरे ने बताया 488 विद्यार्थी में से 70 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। विवेकानंद स्कूल के केंद्राध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया दर्ज 458 में से 10 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

अब 31 मार्च के बाद होगी 12वीं की परीक्षा

केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरएस बामनिया ने बताया कोरोना वायरस के कारण सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। 19 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाली 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अब 31 मार्च के बाद होगी।

चूर्ण वितरित किया

नांद्रा | शासकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा गुरुवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए त्रिकदु चूर्ण का वितरण पुलिस थाना मंडलेश्वर, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय में किया गया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भोसले ने काढ़ा बनाने की विधि व कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी।

खरगोन कलेक्टर के निर्देशानुसार हाट-बाजारों पर लगी रोक

बैड़िया/बड़वाह | खरगोन कलेक्टर के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संबंध में तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत क्षेत्र में 18 मार्च से 20 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर आगामी 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। नपा क्षेत्र में लगने वाले सभी हाट-बाजार, बैल बाजार व पशु बाजार के आयोजनों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। ग्राम में प्रति रविवार लगने वाले हाट-बाजार भी बंद रहेगा। बड़वाह सीएमओ हरेराम सिदिंया ने बताया शासन के आदेश पर शहर में मंगलवार व शुक्रवार को लगने वाले हाट-बाजार को बंद कराया गया है।

हाट-बाजार नहीं लगा, मोहल्लों में जाकर बेची सब्जी

धरगांव | ग्राम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए शासन के जारी आदेश के चलते ग्राम में साप्ताहिक हाट-बाजार नहीं लगा। पंचायत ने ग्राहकों व ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए समझाइश दी। इस वायरस से बचाव के लिए हमें इस प्रकार से सावधानी बरतनी चाहिए जिसे यह बीमारी काबू में रहे।

नगर के सभी हाट-बाजार के आयोजन पर लगाई रोक

सनावद | कलेक्टर के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संबंध में तत्काल प्रभाव से सनावद नगरपालिका क्षेत्र में 18 मार्च से 20 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर आगामी 31 मार्च तक रोक लगा दी है। नपा क्षेत्र में लगने वाले हाट-बाजार, बैल बाजार व पशु बाजारों पर 31 मार्च तक रोक लगाई है। सीएमओ राकेश चौहान ने लोगों से हाट-बाजारों के बंद होने से बाजारों में नहीं जाने का अाह्वान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-kendriya-vidyalaya39s-12th-board-examination-to-be-held-from-march-19-to-31-will-be-after-31-063600-6880085.html

No comments:

Post a Comment