Thursday, March 19, 2020

इंदिरा पार्क रोड का डामर उखड़ा, पहियों से उछलने वाली गिटि्टयांे से लोग हो रहे जख्मी


जनता के टैक्स से बनाई गई सड़कों का ऐसा हो रहा काम, नहीं मिल रहा इसका कोई लाभ

शहर की सड़कों का निर्माण नगर पालिका करवाती है। ये निर्माण आप के ही रुपए जो टैक्स के रूप में नपा को दिए जाते हैं उनसे होता है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और ठेकेदार से मिली भगत की नतीजा फिलहाल शहर की इंदिरा पार्क रोड पर देख सकते हैं। करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत शहर की विभिन्न सड़कों के लिए 9 करोड़ की राशि जारी हुई थी। इनसे इनका निर्माण किया गया था। लेकिन कुछ सड़कें एक साल में ही उखड़ने लगी हैं। अब एक तरफ इन सड़कों पर आवागमन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ में सड़क के दोनों तरफ दुकानदार और मकान मालिक भी परेशानी उठा रहे हैं। क्योंकि जब भी कोई वाहन यहां से निकलता है तो वाहनों के पहियों से गिट्टी उचटकर लोगों को घायल कर रही हैं। स्थानीय रहवासी अशोक रघुवंशी, विजय रघुवंशी, नीरज सोनी, महेन्द्र ओझा आदि ने बताया कि इस समस्या के अलावा सबसे बड़ा डर छोटे बच्चों का बना रहता है। क्योंकि कब किस वाहन के पहिए से पत्थर उचटकर किसी भी बच्चे को लग जाए। लगातार इस समस्या की वजह से लोग परेशान है। स्थानीय रहवासियों ने सड़क निर्माण एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जिनकी मौजूदगी में यह काम हुआ था उन पर भी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।

अन्य स्थानों पर भी उखड़ा डामर- यह स्थिति सिर्फ इंदिरा पार्क रोड की नहीं है। बल्कि शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां सड़कें खराब हो रही हैं। इनमें गर्ल्स स्कूल गली रोड, सुभाष गंज, सुराना तिराह, गांधी पार्क आदि स्थानों पर भी सड़कें कई स्थानों से गड्ढों में तब्दील हो रहीं हैं।


-शमशाद पठान, सीएमओ नपा

इंदिरा पार्क रोड पर सड़क की उखड़ी गिट्‌टी से वाहन चालक घायल हो रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news asphalt of indira park road uprooted people getting injured due to ball bumps


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-asphalt-of-indira-park-road-uprooted-people-getting-injured-due-to-ball-bumps-063553-6879786.html

No comments:

Post a Comment