बागली ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत चापड़ा के अतिव्यस्ततम चौराहे पर गंदगी के साम्राज्य को लेकर ग्रामीणों से लेकर आमजन ने पंचायत में कई बार शिकायत की। इसके बावजूद पंचायत ने इस अाेर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते रविवार काे चाैकी प्रभारी ने माेर्चा संभाला। वे सुलभ काम्प्लेक्स पहुंचे, जहां गंदगी देख सफाईकर्मी काे शाैचालय अाैर चाैराहे की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए चाैकी प्रभारी ने सफाईकर्मी काे 6000 रुपए महीने देने की बात भी कही। साथ ही चाैराहे के दुकानदाराें काे हिदायत दी कि दुकानाें के सामने गंदगी नजर नहीं अानी चाहिए।
साथ ही डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिए।
सबसे व्यस्ततम चापड़ा चौराहे पर गंदगी का साम्राज्य होने के साथ ही सुलभ काम्प्लेक्स में भी गंदगी का अंबार लगा रहता है। चौराहे से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। साथ ही ब्लॉक के सभी छोटे-बड़े अधिकारी भी इसी चाैराहे से निकलते हैं। जिले के अधिकारी भी निकलते हैं। इसके बावजूद न ताे पंचायत ने इस अाेर ध्यान दिया अाैर न ही ब्लाॅक अाैर जिले के अधिकारियाें ने संज्ञान लिया। रविवार को चापड़ा चौकी प्रभारी जानकीप्रसाद अनुरागी मय स्टाफ के सबसे पहले सुलभ काम्प्लेक्स पर पहुंचे। सफाईकर्मी से कहा कि आज के बाद शौचालय में गंदगी नहीं दिखना चाहिए।
इस पर सफाईकर्मी बाेला कि मुझे कोई पैसे नहीं देते हैं। इसलिए सफाई नहीं हो पाती है। इस पर चाैकी प्रभारी ने कहा कि मैं तुम्हें 6000 रुपए महीने दूंगा। साथ ही शौचालय में पानी की व्यवस्था के साथ ही पड़ोस में लगी प्याऊ पर भी पानी की व्यवस्था करवाऊंगा, लेकिन आज के बाद पूरे चाैराहे का कचरा साफ होना चाहिए। इसके बाद चाैकी प्रभारी ने चौराहे पर फल-फ्रूट की दुकान लगाने वालों के साथ ही होटल व्यवसायियों को भी सख्त निर्देश दिए कि आपकी दुकान के बाहर कचरा डालने के लिए डस्टबिन होना चाहिए। इसके बावजूद किसी दुकान के बाहर कचरा दिखा तो 500 रुपए का चालान बनाया जाएगा।
पंचायत के पास अलग से काेई फंड नहीं अाता है
इधर, सचिव जगदीश जाट का कहना है कि चाैराहे की सफाई के लिए एक सफाईकर्मी काे जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि उसे देने के लिए पंचायत के पास अलग से काेई फंड नहीं अाता है। फंड अाते ही सफाईकर्मी काे भुगतान कर दिया जाएगा।
चापड़ा चाैराहे पर दुकानदाराें काे सफाई रखने की समझाइश देते चाैकी प्रभारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dewas/news/mp-news-dirt-on-the-chapada-charahee-the-in-charge-of-the-cleaning-staff-paid-6000-said-to-give-every-month-and-said-now-regular-cleaning-should-be-done-063537-6753630.html
No comments:
Post a Comment