महेश्वर रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास पति ने अपनी प|ी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। वहीं पति खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को पवन पिता अनोखीलाल पंवार और उसकी प|ी का कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया। इससे पवन ने प|ी को चाकू और ताला मारकर घायल कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग घर पर एकत्रित हुए। महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसे बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार जारी है। घटना के बाद पवन स्वयं ही पुलिस थाने पहुंच गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर पवन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-husband-injured-his-wife-by-stabbing-her-also-reached-police-station-063533-6755086.html
No comments:
Post a Comment