Sunday, March 1, 2020

अस्पताल में बेहाेश डले थे डॉक्टर भृत्य ने मरहम पट्टी कर भेजा जिला अस्पताल एक की मौत एक भोपाल रैफर

आमने से टकराई थी दो बाइक, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

बहादुरपुर | रविवार शाम करीब 6 बजे नेशनल हाईवे पर दो बाइकें आमने सामने से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइकें चला रहे दोनों चालक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जब बहादुरपुर अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर खुद ही बेहोश डले थे। ऐसे में भृत्य ने मरहम पट्टी करके घायलों केा जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से एक गंभीर घायल को भोपाल रैफर किया। जबकि एक की मौत हो गई। दरअसल मोहन पुत्र नारायण सिंह केवट 30 साल निवासी बेरखेड़ी विदिशा अपनी ससुराल बहादुरपुर से भतीजे नीलेश को लेकर गांव जा रहा था। तभी ओंडेर निवासी अरविंद दांगी गैस सिलेंडर की रिफलिंग के लिए गैस एजेंसी जा रहा था। इस बीच उन दोनों की बाइकें आमने सामने से टकरा गईं। जिससे दोनों चालक गंभीर रुप से घायल ो गए। जबकि बालक को चोट नहीं आई। इस दौरान दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए लाया गया लेकिन घायलों को एक घंटे तक इलाज नहीं मिला। 108 वाहन घायलों को दुर्घटना स्थल से एक किमी की दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर लाया गया तो वहां एकमात्र चिकित्सक डाॅ. वायएस तोमर खुद बेहोश थे। उनके कर्मचारियों ने बताया कि चिकित्सक बाथरूम में फिसल गए, इसलिए वह इलाज करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में अस्पताल के भृत्यों ने घायलों की मरहम पट्टी की। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा दिया जहां मोहन की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को भोपाल रैफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-the-doctor-was-beaten-up-in-the-hospital-and-the-doctor-sent-a-bandage-to-the-district-hospital-one-died-and-one-was-referred-to-bhopal-063541-6754775.html

No comments:

Post a Comment