Friday, March 20, 2020

आयोजन... स्वर्णकार समाज ने नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गणगौर, सभी संगठनों ने किया स्वागत


आष्टा| पारंपरिक प्रत्येक वर्ष चैत्र की नवरात्रि में गणगौर उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव को मनाने के पीछे कुंवारी युवतियां अच्छा वर पाने के लिए व महिलाएं अपने परिवार तथा पति की दीर्घायु होने की कामना करती हैं। जिसके चलते शुक्रवार को नगर में स्वर्णकार समाज ने चल समारोह निकाला। जिसका कई संगठनों ने स्वागत किया। शुक्रवार को स्वर्णकार समाज ने राधाकृष्ण मंदिर में कई प्रकार के आयोजन किए। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। स्वर्णकार समाज महिला अध्यक्ष संगीता कैलाश सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र माह की तेरस के दिन बड़ा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में समाजजन द्वारा गणगौर महोत्सव मनाया जाता है। जिसमें गणगौर बनो प्रतियोगिता, दोहे प्रतियोगिता, जेवर बनाओ प्रतियोगिता जैसी कई प्रतियोगिता हुईं। जिसमें प्रथम व द्वितीय पुरस्कार बांटे गए। जिसके पश्चात बड़ा बाजार से चल समारोह शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों प्रगति गली, बुधवारा, नजर गंज, सिकंदर बाजार होते हुए वापस बड़ा बाजार पहुंचा। चल समारोह का नगर में विभिन्न मंचों ने स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news organizing swarnakar samaj took out gangaur from the main roads of the city all organizations welcomed


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-organizing-swarnakar-samaj-took-out-gangaur-from-the-main-roads-of-the-city-all-organizations-welcomed-063015-6886560.html

No comments:

Post a Comment