इंदौर.पिछले सप्ताह से ठंडक बढ़ने और हवा की रफ्तार कम होने से वातावरण में धूल के कण जमने लगे हैं। इससे वायु प्रदूषण होने लगा है। एक सप्ताह में शहर का एक्यूआई लेवल तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट में रहा। ऐसी स्थिति में हृदय और दमा रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डॉ. दिलीप वाघेला का कहना है एक्यूआई का ऑरेंज अलर्ट (200 से 300 के बीच) में पहुंचना खतरनाक है। पिछले एक सप्ताह में तीन बार ऐसा हो चुका है। इसमें भी सबसे ज्यादा 16 नवंबर को 234 तक पहुंच गया था। 17 नवंबर को 224 और फिर 19 नवंबर को 201 पर रहा था।
एक्यूआई को बढ़ाने में सबसे ज्यादा पीएम 2.5 और कार्बन मोनोऑक्साइड का योगदान रहता है। पीएम 10 भी एक्यूआई को बढ़ाने में योगदान तो देता है, लेकिन उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। उधर, बढ़ते प्रदूषण को लेकर महापौर मालिनी गौड़ ने बुधवार को प्रदूषण विभाग के अफसरों को फोन करके जानकारी ली। अफसरों ने कहा अभी प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है और चिंताजनक स्थिति नहीं है।
उत्तर भारत से आई ठंडी हवा के कारण रात का तापमान दो डिग्री घटा, दिन का बढ़ा
हलके बादलों और उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसका असर तापमान पर भी दिख रहा। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री घटकर सामान्य 14 डिग्री दर्ज किया गया जो इस महीने में दूसरी बार है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की अपेक्षा 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को दिन-रात का पारा क्रमश: 25.8 और 16.1 डिग्री रहा था।
गुरुवार सुबह धूप बेअसर थी। दोपहर में कुछ देर धूप रहने के बाद सूरज फिर बादलों के पीछे चला गया। तीन बजे बाद तापमान में फिर घटने लगा। अगले सोमवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हलके बादल छाएंगे। कभी धूप निकलेगी तो कभी बादल छाएंगे। रात का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच ही रहेगा। महीना जैसे-जैसे खत्म होगा, रात का तापमान 12 से 13 डिग्री तक जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/growing-cold-dust-moving-due-to-less-air-increased-pollution-126102492.html
No comments:
Post a Comment