Monday, November 18, 2019

सूची के अनुसार खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, पुलिस ने बांटे टोकन, आज भी बांटे जाएंगे

वेयरहाउस के बाहर खाद लेने के लिए लाइन लगाकर घंटों खड़े़ रहे किसान, सूची बनी पर इस पर ठीक से नहीं हुआ खाद का वितरण तो पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

क्या बोले किसान?

सुबह 8 बजे खाद लेने आया था। पैसे लेकर खाद बांटी जा रही है, मैंने खुद देखा था। हमारे नाम लिखवा लिए थे अब तक खाद नहीं बांटी। अकबर खान, किसान ग्राम बामोरा

मैं जब आया था तब नाम की सूची तैयार हो रही थी मैंने भी अपना नाम लिखवाया था। करीब 400 लोगों की सूची तैयार हो गई जिनमें से 100 लोगों की कतार लगी थी, लेकिन हम साइड में बैठकर अपने नम्बर का इंतजार ही करते गए ओर लोग खाद लेकर चले गए। देवेन्द्र रघुवंशी, किसान ग्राम पचलाना

खाद का पर्याप्त स्टॉक है। दो दिन की छुट्टी हो गई थी इसलिए लाइन लग गई। कल से कोई दिक्कत नहीं आएगी। कुछ किसानों ने अपने मन से ही सूची बना ली थी जिसमें नम्बर लिख दिए थे विभाग की तरह से कोई नम्बर नहीं दिए गए। पुलिस आई थी उन्होंने टोकन बांट दिए थे फिर खाद बांटने में कोई दिक्कत नहीं आई। शिव सागर तिवारी, वेयर हाउस प्रभारी

खाद के लिये लाइन में लगे किसानों को टोकन बांटते पुलिसकर्मी।

फर्जी लिस्ट से किसान और अधिकारी हुए भ्रमित

पहले जो लोग खाद लेने पहुंचे थे उन्होंने खुद के नामों की लिस्ट तैयार कर ली थी। उनके बाद जो लोग खाद लेने आए थे उनके नाम भी लिस्ट में बढ़ा दिए। इस फर्जी लिस्ट के बनने से किसान भ्रमित हुए। अकबर खान का लिस्ट में 98 नम्बर था जबकि जालम सिंह का 130वां नम्बर था, लेकिन जब पुन: लाइन लगी तो जालम सिंह आगे खड़े थे।

किसान बोला- लिखकर तो दो नौकरी मैं चला दूंगा

खाद के लिए चल रही मारामारी में किसानों को समझाइश देने वेयर हाउस प्रभारी पहुंचे, जिन्होंने बीच में घुस रहे कई किसानों को समझाइश दी। उन्होंने कहा पर्याप्त खाद है सबको मिल जाएगी। वे बोले एक दिन मेरी नौकरी करके देख लो कितनी परेशानी होती है पता चल जाएगा। इस पर एक किसान ने जवाब देते हुए कहा हम भी किसान हैं तुम लिखकर दे दो, तुम्हारी नौकरी न चला दूं तो कहना।

लाइन में बीच में घुसे किसान तो बुलाई पुलिस

हंगामा कर रहे किसानों को वेयर हाउस प्रभारी शिव सागर तिवारी समझाइश देने पहुंचे लेकिन खाद न मिलने से परेशान किसान ने कहा- सिंधिया जी मत बनो यहां भाषण सुनने नहीं आए। खाद लेने आए, सुबह से लाइन में लगे हैं और अब तक खाद नहीं मिली। बीच-बीच में जब लोग खाद लेने के लिए घुसने लगे तो पुलिस को बुलाना पड़ा। दो पुलिस जवानों ने पहुंचकर न सिर्फ किसानों को समझाया बल्कि खुद 100 नम्बर की टोकन लगाकर किसानों को बांट दिए। इसके बाद खाद बांटने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। जिले में खाद की स्थिति देखी जाए तो यूरिया 1300 टन का स्टॉक है। इसी तरह डीएपी 1 हजार टन, एनपीके 125 टन मौजूद है। डीएपी 1200 रुपए प्रति बोरी एवं एनपीके 1185 रुपए प्रति बेारी एवं यूरिया 267 रुपए प्रति बोरी मिल रही है। तीन दिन बाद फिर से एक रैक आएगी।

जिले में खाद की स्थिति

यूरिया 1300 टन

डीएपी 1 हजार टन

एनपीके 125 टन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news according to the list the farmers created a ruckus when the fertilizer was not available the tokens distributed by the police will be distributed even today
Ashoknagar News - mp news according to the list the farmers created a ruckus when the fertilizer was not available the tokens distributed by the police will be distributed even today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-according-to-the-list-the-farmers-created-a-ruckus-when-the-fertilizer-was-not-available-the-tokens-distributed-by-the-police-will-be-distributed-even-today-063549-5974517.html

No comments:

Post a Comment