अरन्याकलां में शुजालपुर आष्टा मार्ग के एक तरफ नाली को अधूरा खोद कर छोड़ दिया गया है। वहीं कुछ जगहों पर उसको बंद नहीं किया गया है। इस कारण हादसे हो रहे हैं। खुदाई के कारण पेड़ की जड़ें तक दिखाई देने लगी हैं जिसके कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर अब लोगों में आक्रोश पनप रहा है। इस बारे में पूर्व में ठेकेदार को अवगत भी कराया गया था लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण कि इस तरह की स्थिति बन रही है।
अरन्याकलां से कोठरी मार्ग की हालात खराब
दो साल पहले अरन्याकलां से कोठरी मार्ग का निर्माण किया गया था लेकिन रख-रखाव नहीं होने तथा समय-समय पर पैचवर्क नहीं होने से दिक्कतें हो रही हैं। शुजालपुर-आष्टा मार्ग के काम के लिए मुरम बोल्डर लाने के लिए चले डंपरों के कारण पूरे मार्ग की स्थिति पूरी तरह से खराब है। चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन भी चलाना अब मुश्किल हो रहा है। ग्राम पोचानेर के बस स्टैंड के समीप तो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
इस बारे में ग्राम रोलाखेड़ी निवासी बाबू परमार का कहना है कि एक तरफ जहां अरन्याकलां से लेकर कोठरी तक की सड़क खराब हो रही है तो वहीं पोचानेर बस स्टैड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को इस समस्या से निजात दिलाना चाहिए लेकिन उसके द्वारा भी इसको अनदेखा किया जा रहा है जिसके कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
नालियों की भी मरम्मत नहीं होती, सफाई नहीं हाेने से लोगों को हाे रही परेशानी
लोग कर चुके हैं शिकायत
इस समस्या को लेकर लोग ठेकेदार से मिल चुके हैं और उनको इसके बारे में बताया लेकिन फिर भी अभी तक इस तरफ ध्यान नहीं गया है। लोगों का कहना है कि अगर इस समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।
खुली नाली में गिर चुके हैं कई मवेशी
इस खुली नाली में कई बार मवेशी भी गिर चुकी हैं। इस बारे में गांव के राधेश्याम उपलावदिया का कहना है कि जब से सड़क के निर्माण का काम शुरू हुआ है, तभी से ही इस प्रकार की स्थिति बनने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले कई दिनों तक सड़क का काम अधूरा छोड़ दिया गया था। अब नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। वहीं गांव के शांतिलाल चंद्रवंशी का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कई जगह पर नाली बनाने के बाद उसको बंद भी नहीं किया गया है जिसके कारण रात के समय बिजली बंद रहती है। इस समय मवेशी इसमें गिर जाती हैं। आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-due-to-carved-drainage-accidents-are-happening-from-aranyakalan-to-closet-road-too-063553-5974379.html
No comments:
Post a Comment