दरअसल, पप्पू पुत्र भजना अहिरवार उम्र 35 साल निवासी पिपरई जा रहा था। इसी दौरान सोनू पुत्र प्राण सिंह निवासी पिपरई की चार अज्ञात लोग मारपीट कर रहे थे। पप्पू, सोनू को बचाने के लिए आया तो चारों आरोपियों ने पप्पू के साथ मारपीट कर दी। इससे पप्पू के सिर में गंभीर चोट आने से बेहोश हो गया। मारपीट के बाद सोनू का भाई मोनू पप्पू को बाइक से उसके घर पर छोड़ गया। इसके बाद पप्पू के परिजन उसे इलाज के लिए पिपरई अस्पताल लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
अस्पताल में उपचार कराता युवक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-four-people-beat-up-a-person-063553-5982677.html
No comments:
Post a Comment