बड़वाह | मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भैरव अष्टमी मनाई जाएगी। भैरव मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नगर में लोधी मोहल्ला स्थित चैतन्य भैरव मंदिर में भैरव बाबा का विशेष श्रंृगार, पूजन-अर्चन कर शाम को भंडारा प्रसादी वितरण किया जाएगा। रितेश कोशल ने बताया कि सुबह मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। तिलक मार्ग स्थित भैरव बाबा मंदिर में मां भवानी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भंडारा किया जाएगा। पंडित अखिलेश गोतम के आचार्यत्व में पूजन हाेगा। समिति के कमलेश गौतम, जय कुमरावत, सुरेश पंवार, गिरधारी नायक ने श्रद्धालुओं ने शामिल होने का आह्वान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-bhairav-ashtami-bhandara-will-be-made-with-special-adornment-of-god-063614-5974815.html
No comments:
Post a Comment