Sunday, November 24, 2019

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी बाइक, दो घायल

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के पीसाजाेड़ी के पास हुआ हादसा

भास्कर संवाददाता | बैतूल

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के पीसाजोड़ी गांव के पास रविवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 108 के योगेश पवार ने बताया इमारत पिता बिल्लू (45) तथा गंगाराम पिता सवाल मर्सकोले( 30) निवासी पीसाजोड़ी बाइक से साकादेही जा रहे थे। पीसाजोड़ी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरत की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रैफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-bike-falls-into-roadside-moat-two-injured-064047-6021931.html

No comments:

Post a Comment